search

नए साल में सुगम हो जाएगा मेरठ तक का सफर, पुल के शुरू होने से 14 गांवों के लोगों को मिलेगी राहत

cy520520 2025-12-8 03:38:20 views 1261
  

हापुड़ के लोगों के लिए मेरठ-किठौर का आवागमन सुविधाजनक हो जाएगा।



जागरण संवाददाता, हापुड़। जिले के लोगों के लिए मेरठ-किठौर का आवागमन सुविधाजनक हो जाएगा। नए साल में जिले से अयादनगर होकर आवागमन आरंभ हो जाएगा। अयादनगर की काली नदी पर बन रहे पुल का निर्माण जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि फरवरी तक इसको आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही असरा में भी काली नदी पर बन रहा पुल अप्रैल तक तैयार हो जाएगा। दोनों विकास कार्यों पर करीब 27.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दोनों पुल का आरंभ होने से 14 गांवों के 50 हजार ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राज्य सेतु निगम द्वारा 7.84 करोड़ रुपये से अयादनगर मार्ग पर काली नदी के ऊपर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए अब तक 7.14 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। वहीं, करीब चार करोड़ रुपये का खर्च किया गया है। पुल का 98 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि फरवरी तक कार्य पूरा होगा और पुल को खोल दिया जाएगा।

वहीं, गांव असरा से सफियाबाद लोटी मार्ग पर काली नदी पर पुल का करीब 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। करीब 20 करोड़ की लागत से हो रहे इस कार्य में अब तक 17.41 करोड़ रुपये की धनराशि जारी हो चुकी है। हालांकि, विभाग ने कार्यदायी संस्था को 3.14 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। यहां पर करीब 80 मीटर पुल का निर्माण होगा। इसके बाद यहां से दोपहिया के अलावा चार पहिया वाहनों का आवागमन भी आरंभ हो जाएगा। इससे वाहन मेरठ और गढ़ की तरफ भी आवागमन कर पाएंगे।

राज्य सेतु निगम एक्सईएन रजनेश कुमार ने बताया कि अयादनगर का पुल नए साल में आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं गांव असरा में बन रहा पुल अप्रैल माह तक बनाकर आवागमन के लिए खोला जाए। इससे अयादनगर, भटैल, सलाई, गोंदी, सुल्तानपुर आदि गांवों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा गांव असरा में बन रहे पुल से गांव दोयमी, धनौरा, वझीलपुर, असरा, मुरादपुर, आगापुर आदि गांवों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। कुल 11 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164594