search

चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL के मुकाबले होंगे या नहीं? उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कर दिया साफ

Chikheang 2025-12-8 02:03:40 views 1257
  

कर्नाटक में हुई दुर्घटना दोबारा न हो: डिप्‍टी सीएम



बेंगलुरु, पीटीआई: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार को घोषणा की कि चिन्नास्वामी स्टेडियम भविष्य में आईपीएल मैचों की मेजबानी करता रहेगा। यह घोषणा चार जून को स्टेडियम में हुई भगदड़ के बाद कर्नाटक में इस आयोजन की मेजबानी को लेकर उठे संशय के बीच की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह भगदड़ उस समय हुई थी जब आईपीएल 2025 में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न मनाने के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष पद के चुनाव में अपना मतदान करने के बाद शिवकुमार ने कहा कि भविष्य में एक नया बड़ा स्टेडियम भी बनाया जाएगा।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मैं क्रिकेट का प्रशंसक हूं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कर्नाटक में हुई दुर्घटना दोबारा न हो और चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट कार्यक्रम इस तरह आयोजित किए जाएं जिससे बेंगलुरु का सम्मान बना रहे। उन्होंने कहा कि केएससीए कानून के दायरे में स्टेडियम का संचालन करते हुए दर्शकों के प्रबंधन के उचित उपाय लागू करेगा।

यह भी पढ़ें- IPL 2026: केकेआर के लिए एक्स फैक्टर साबित होगा यह प्‍लेयर, सुनील नारायण ने अभी से कर दिया एलान

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Auction: अबू धाबी में 16 दिसंबर को सजेगा प्‍लेयर्स का बाजार, 4 खिलाड़ियों पर लग सकती है करोड़ों की बोली
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169113