search

IndiGo Crisis: कानपुर हवाई अड्डे पर मुंबई उड़ान रद्द, दिल्ली-हैदराबाद उड़ानें सुचारू

deltin33 2025-12-8 01:10:16 views 1248
  

चकेरी हवाई अड्डे से निकलते यात्री । जागरण



जागरण संवाददाता, कानपुर। मुंबई की उड़ान रविवार को निरस्त रही। अन्य दोनों दिल्ली और हैदराबाद की उड़ानें ही आईं। यह दोनों उड़ानें समय से आईं और गईं। हालांकि इन दोनों उड़ानों में आमदिनों की अपेक्षा यात्रियों की संख्या घटी है। दोनों उड़ानों में आने वाले कम और जाने वाला यात्री ज्यादा रहे। मुंबई की उड़ान निरस्त होने पर टिकट वापसी या अन्य दिनों की उड़ान का विकल्प यात्रियों को दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

क्रू की कमी और चेक इन सिस्टम में आई तकनीकी समस्या का असर अभी खत्म नहीं हो रहा है। चकेरी हवाई अड्डे पर इसका असर गुरुवार से शुरू हुआ था। गुरुवार को कानपुर आने वाली तीनों उड़ानें दो से चार घंटे तक देरी से आई थी। सबसे ज्यादा देरी से चार घंटे लेट मुंबई की उड़ान हुई थी। दिल्ली की उड़ान 3.20 घंटे देरी से आ सकी थी। बेंगलुरु की उड़ान भी 2.10 घंटे का विलंब हुआ था।

  
दिल्ली और हैदराबाद की फ्लाइट समय पर आई

शुक्रवार को कानपुर आने और जाने वाली दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद की उड़ानें निरस्त रहीं थीं। शनिवार को दिल्ली की उड़ान निरस्त रही। रविवार को मुंबई की उड़ान निरस्त रही। दिल्ली और हैदराबाद की उड़ानें समय से आईं और गईं। हैदराबाद की उड़ान दोपहर 12:45 बजे आई और 1:20 बजे गईं। हैदराबाद से 94 आए और 164 यात्री गए। दिल्ली से 80 आए और 116 गए। दिल्ली की उड़ान दोपहर दो बजे आई और 2:40 बजे गई। इंडिगो के एक अधिकारी ने सोमवार को तीनों उड़ाने आने की संभावना जताई है।

  



दिल्ली की उड़ान में टिकट बुक कराई थीं। शनिवार को दिल्ली की उड़ान नहीं आई थी। इसलिए मन में डर था कि कहीं रविवार को भी उड़ान निरस्त न हो जाए। शुक्र है कि दिल्ली की उड़ान समय से आ रही है।
-सीमा शर्मा  


  



देहरादून जाना है। दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट है। आशंका थी कि अगर दिल्ली की उड़ान रविवार को भी निरस्त रही तो देहरादून की फ्लाइट की टिकट भी निरस्त करानी होगी। दिल्ली की उड़ान अपने समय से है।
-परिधि
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478000