search

Ranchi News: इंडिगो की फ्लाइट रद होने से बढ़ी परेशानी, ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की मांग

deltin33 2025-12-7 22:08:28 views 975
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, रांची। रांची से इंडिगो की कई उड़ाने रद होने से यात्रियों की ट्रेनों पर बढ़ती निर्भरता को देखते हुए झारखंड चेंबर ने डीआरएम से पत्राचार कर रांची रेल मंडल से चलनेवाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का आग्रह किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने कहा कि इंडिगो की उड़ाने रद होने के करण बड़ी संख्या में यात्री अचानक रेल सफर की ओर मुड़े हैं। इसका सीधा प्रभाव रांची रेल मंडल की ट्रेनों पर पड़ा है, जहां अधिकांश ट्रेनों में उपलब्ध सीटों की तुलना में प्रतीक्षा सूची तेजी से बढ़ रही है।

चेंबर महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए रांची रेल मंडल ने कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की पहल की है, लेकिन वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए यह पर्याप्त नहीं है।

आग्रह किया गया कि उपलब्धता, मांग और प्रतीक्षा सूची के विश्लेषण के आधार पर अधिक मांग वाली प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच तत्काल प्रभाव से बढ़ाए जाएं ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और अधिकांश यात्रा आवश्यकताएं पूरी हो सकें।

डीआरयूसीसी सदस्य संजय अखौरी ने कहा कि स्थिति असामान्य है और यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शादी और प्रतियोगिता परीक्षाओं का समय भी चल रहा है। मरीजों को भी इलाज कारणों से सफर करना बाध्यता है।

प्रतीक्षा सूची कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में चिंताजनक स्तर पर पहुंच चुकी है। रेलवे प्रशासन को तत्काल विशेष पहल करते हुए अधिक ट्रेनों में कोच वृद्धि की जानी चाहिए।हम उम्मीद करते हैं कि रेलवे शीघ्र प्रभावी निर्णय लेगी ताकि यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो।
like (0)
deltin33administrator

Related threads

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477959