search

अंबेडकरनगर में सिलाई की दुकान में लगी भीषण आग, तीन लाख का कपड़े और मशीनें जलकर राख

LHC0088 2025-12-7 20:12:45 views 1201
  

सिलाई की दुकान में लगी भीषण आग।



संवाद सूत्र, सम्मनपुर। सिलाई की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब तीन लाख का कपड़ा, सिलाई मशीन, फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। देर रात दुकान से आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदार सहम गए। स्थानीय लोगों की मदद से जैसे-तैसे आग पर काबू पाया जा सका। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सम्मनपुर के अशरफपुर गांव के फागू राम बरियावन में टांडा मार्ग पर संगम टेलर के नाम से कपड़ा सिलाई की दुकान चलाते हैं। वह बैंक से ऋण लेकर रेडीमेड कपड़ों का भी काम करते थे। शनिवार रात करीब तीन बजे दुकान में अचानक धुएं के साथ आग की तेज लपटें उठने लगी।

आग की लपेट व धुंआ बगल के आदित्य कुमार की टेलरिंग की दुकान में पहुंचने पर वह बाहर निकले। दुकान में आग की सूचना मिलने पर फागू राम भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से पानी डालकर आग पर जैसे-तैसे काबू पाया गया।

इसके पहले तीन सिलाई मशीन, पिको मशीन, इंटरलॉकिंग मशीन, दो सीलिंग फैन, रेडीमेड कपड़ा, गद्दा, रजाई, रेडियो, 20 हजार रुपए नकद समेत ग्राहकों का सिल कर तैयार रखा हुआ कपड़ा जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।

आशंका जताई जा रही है कि बिजली की शार्ट-सर्किट से आग लगी होगी। दुकानदार ने बताया कि फायर ब्रिगेड को कई बार फोन किया गया, लेकिन नहीं उठा। दुकान ही दुकानदार के परिवार का सहारा था।

दुकान जलकर राख होने से दुकानदार के सामने जीविकोपार्जन की समस्या उत्पन्न हो गई है। लेखपाल रोहित कुमार ने कहा कि आग से हुए नुकसान का आंकलन करते हुए रिपोर्ट भेजी गई है। जल्द ही दुकानदार को राहत कोष से सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167037