search
 Forgot password?
 Register now
search

टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा का निधन

deltin33 2025-12-7 20:12:36 views 834
  

टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा की फाइल फोटो।


जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक (एमडी) रितुराज सिन्हा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से टाटा समूह, उद्योग जगत और शहर के सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।    कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि रितुराज सिन्हा के असामयिक निधन से संगठन ने एक दूरदर्शी, विनम्र और अत्यंत committed नेतृत्वकर्ता को खो दिया है।    वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे, इसके बावजूद उन्होंने अपने कार्यों और जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण बनाए रखा था। उनके नेतृत्व में डस्टबिन में चिप व क्यू आर बेस्ड कूड़ा उठाव, प्लास्टिक कचरे का उपयोग समेत कई महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स और नगरीय सेवाओं से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिली थी।   रितुराज सिन्हा अपने सहज स्वभाव, सरल नेतृत्व शैली और कर्मचारियों के साथ सुगम संवाद के लिए जाने जाते थे। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने हमेशा पारदर्शिता, नवाचार और सामाजिक दायित्व को प्राथमिकता दी।    उन्‍होंने संगठन के भीतर सेवा गुणवत्ता और प्रक्रियागत सुधारों को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि सिन्हा की कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।    कई सामाजिक संगठनों और उद्योग निकायों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका योगदान शहर और उद्योग, दोनों के लिए अविस्मरणीय रहेगा। कंपनी की ओर से अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि सभा से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी बाद में साझा की जाएगी।    फिलहाल संगठन ने इस कठिन समय में उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। रितुराज सिन्हा के निधन ने उद्योग जगत में एक गहरा खालीपन छोड़ दिया है। उनका नेतृत्व, उनकी कार्य प्रतिबद्धता और उनकी सोच हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
465518

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com