deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

हरियाणा में ठंड की आहट, इन जिलों के लोग रहे सावधान! आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश

Chikheang 2025-10-5 16:06:02 views 519

  हरियाणा में छाई पहली हल्की धुंध, आज रात से वर्षा के आसार। फाइल फोटो





जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में शनिवार को पहली बार हल्की धुंध छाई। रात को मौसम साफ होने और हवा में नमी होने के कारण यह हल्की धुंध छाई थी। अब रविवार से मौसम में बदलाव के साथ ही सात अक्टूबर तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवा चलने व तेज वर्षा होने की संभावना है। वर्षा से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार रात को हवा में बादल नहीं थे। हवा में नमी थी। इसी के चलते फतेहाबाद, सिरसा सहित प्रदेश के कई जिलों में हल्की धुंध छाई है। अब शनिवार रात से मौसम में बदलाव के कारण धुंध छाने की संभावना नहीं है।



बाद में फिर से तापमान में कमी और मौसम साफ होने पर धुंध छा सकती है। वहीं प्रदेश के 20 जिलों में रविवार को वर्षा हो सकती है। इसमें 12 जिलों में तो तेज वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही छह अक्टूबर को पूरे प्रदेश में तेज वर्षा हो सकती है।

इसे लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। तीन दिन तक लगातार वर्षा से तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की सकती है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव और बंगाल की खाड़ी में बने एक कम दबाव के चलते ही प्रदेश में वर्षा होगी।



हवाओं में नमी है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज वर्षा की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
इन जिलों में यलो अलर्ट

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व जींद


इन जिलों में आज वर्षा की संभावना

महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads for now.

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
71300