search

कौन हैं निधि सारस्वत? जो बनेंगीं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर की दुल्हन

LHC0088 2025-12-7 17:11:08 views 1262
  

रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर और निधि सारस्वत।



जागरण संवाददाता, हाथरस। मायावती सरकार में मंत्री रहे स्व. रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय नौ दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। अलीगढ़ की कथावाचक निधि सारस्वत के साथ वह फेरे लेंगे।शादी की रस्में आज सात दिसंबर को हल्दी समारोह के साथ शुरू हो रही हैं। विवाह गाजियाबाद में संपन्न होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
चिरागवीर, निधि संग शादी के बंधन में बंधेंगे


मशहूर कथावाचक और भजन गायिका निधि सारस्वत अलीगढ़ के सासनी गेट की रहने वाली हैं। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के इकलौते बेटे चिरागवीर और निधि सारस्वत वर्ष 2020 से एक-दूसरे को जानते हैं। अलीगढ़ में आयोजित ब्राह्मण समाज के कार्यक्रमों में उनकी मुलाकात हुई थी। दोनों का आध्यात्म की ओर झुकाव भी उनके एक साथ आने की एक मुख्य वजह बताई जा रही है।
भाजपा से हाथरस की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं सीमा उपाध्याय


चिरागवीर की मां सीमा उपाध्याय भाजपा से हाथरस की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। उनके निजी सचिव रानू पंडित ने बताया कि मांगलिक कार्यक्रम रविवार आज से शुरू हो रहे हैं। नौ दिसंबर को गाजियाबाद के नायाब वेदांता फार्म्स में शादी होगी, जिसमें देश और प्रदेश की कई राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। शादी के बाद 11 दिसंबर को चिराग अपनी जीवन संगिनी के साथ पैतृक गांव बामौली आएंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166986