search

कोलकाता के रेड लाइट एरिया में मिली एक साल की बच्ची और कानपुर में मां

Chikheang 2025-12-7 16:42:53 views 1248
  

डीआइजी ने कहा कि इस पूरे घटना की तह तक जांच की जा रही है। प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर/गायघाट। Bihar News : बेनीबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब एक वर्ष पूर्व रहस्मयी तरीके से लापता हुई मां और उसकी एक साल की मासूम बेटी को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

महिला को कानपुर और बच्ची को बंगाल स्थित रेडलाइट एरिया से बरामद किया गया। बताया गया कि 20 नवंबर को बच्ची को बरामद कर पुलिस लौट आई थी। उसकी मां का पता लगाने की कोशिश नहीं की गई। इस बीच स्वजन ने डीआइजी जयंतकांत से मिलकर पूरी घटना से अवगत कराया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने विशेष टीम गठित कर महिला को बरामद करने का निर्देश दिया। इसके बाद टीम यहां से रवाना हुई और बंगाल पहुंची। वहां छानबीन करने पर पता लगा कि महिला कानपुर में है। वैज्ञानिक और मानवीय श्रोतों से पता करते हुए कानपुर में रेडलाइट एरिया में छापेमारी कर महिला को भी बरामद कर लिया गया।


इससे पूर्व इस्लामपुर के आरोपित मो. हजीउल इस्लाम उर्फ आदिल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। पुलिस को जांच में पता लगा कि दोनों मां-बेटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार हुई थी। डीआइजी ने कहा कि इस पूरे घटना की तह तक जांच की जा रही है।

इसमें और भी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़े तस्करों के जुड़े होने की संभावना है और इनका बड़ा नेटवर्क है। बेनीबाद थानाध्यक्ष को गहनता से जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। बताया गया कि 30 नवंबर 2024 को महिला मायके आई थी, जहां से वह बेटी के साथ लापता हो गई थी।

इस मामले में महिला के पिता ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ अपहरण की साजिश का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष साकेत कुमार शार्दूल ने बताया कि लगातार छानबीन के बाद महिला को बरामद किया गया है।

बच्ची को स्वजन के इन्कार करने के बाद इस्लामपुर चाइल्ड वेलफेयर को सौंप दिया गया है। महिला को रविवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169122