search

Odisha Weather: शीतलहर की चपेट में ओडिशा, 6 शहरों का पारा 10°C से नीचे; अगले सप्ताह भी जारी रहेगी कड़ाके की ठंड

Chikheang 2025-12-7 16:42:51 views 1255
  

ओडिशा का मौसम



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। पूरे राज्य में ठंड बढ़ने के बीच झारसुगुड़ा और अनुगुल में शीतलहरी का असर लगातार जारी है। राज्य के 6 शहरों में न्यूनतम रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। दारिंगबाड़ी में रात का पारा 8 डिग्री तक पहुंच गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ठंड से कांप रहे राज्य में झारसुगुड़ा और अनुगुल में शीतलहरी की स्थिति बनी हुई है। राज्य के 6 शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। दारिंगबाड़ी में 8 डिग्री, राउरकेला में 8.1 डिग्री, फुलबानी में 8.5 डिग्री, झारसुगुड़ा में 8.6 डिग्री, केंदुझर में 9.4 डिग्री और अनुगुल में 9.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
कई जिलों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा

सोमवार को सुंदरगढ़, कालाहांडी, कंधमाल और कोरापुट जिलों में रात और सुबह घना कोहरा छा सकता है। इन जिलों के लिए येलो वार्निंग जारी की गई है। अगले सप्ताह तक राज्य में इसी तरह की ठंड जारी रहने की संभावना है। राजधानी और आस-पास के क्षेत्रों में सोमवार को मौसम आंशिक रूप से बादल छाया रह सकता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169122