search
 Forgot password?
 Register now
search

Renault की गाड़ियों पर एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट; Kiger, Triber और Kwid पर भारी छूट

cy520520 2025-12-7 14:37:06 views 678
  

Renault Kiger, Triber और Kwid पर भारी छूट दिसंबर 2025 में मिल रहा है।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। Renault भारतीय बाजार में अपनी सभी गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। दिसंबर 2025 में कंपनी Kiger, Triber और Kwid पर बेहतरीन छूट दे रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ स्क्रैपेज प्रोग्राम में 35,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। आइए विस्तार में जानते हैं कि Renault किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
RenaultCars पर दिसंबर 2025 में डिस्काउंट ऑफर

    मॉडल / वेरिएंट (मॉडल ईयर) एक्स-शोरूम कीमत डिस्काउंट
   
   
   Renault Kiger – प्री-फेसलिफ्ट MY2025
   ₹ 5.76 – ₹ 10.34 लाख
   ₹ 1,05,000
   
   
   Renault Kiger – फेसलिफ्ट (Updated)
   ₹ 5.76 – ₹ 10.34 लाख
   ₹ 85,000  
   
   
   Renault Triber – प्री-फेसलिफ्ट MY2025
   ₹ 5.76 – ₹ 8.60 लाख
   ₹ 95,000  
   
   
   Renault Triber – फेसलिफ्ट
   ₹ 5.76 – ₹ 8.60 लाख
   ₹ 80,000  
   
   
   Renault Kwid – सभी वैरिएंट
   ₹ 4.30 – ₹ 5.99 लाख
   ₹ 70,000  
   
1. Renault Kiger

दिसंबर 2025 में Kiger पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके प्री-फेसलिफ्ट MY2025 मॉडल पर कुल 1.05 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसके फेसलिफ्ट Kiger पर कुल डिस्काउंट 85,000 रुपये तक दिया जा रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये से 10.34 लाख रुपये के बीच है।
2. Renault Triber

साल के अंत में Triber पर 95,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। यह छूट इसके प्री-फेसलिफ्ट MY2025 मॉडल पर दिया जा रहा है। इसके नए फेसलिफ्ट Triber पर अधिकतम 80,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये से 8.60 लाख रुपये तक है।
3. Renault Kwid

यह कंपनी की सबसे किफायती कार है। Renault Kwid पर 70,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और स्क्रैपेज प्रोग्राम शामिल हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.30 लाख रुपये से 5.99 लाख रुपये के बीच है।

डिस्क्लेमर: ध्यान रहे, डिस्काउंट शहर और स्टॉक के हिसाब से बदल सकते हैं, इसलिए सही जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलर से संपर्क जरूर करें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
151498

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com