search

IndiGo संकट का असर रोडवेज पर भी दिखा, दिल्ली के लिए चलीं 36 बसें

LHC0088 2025-12-7 14:07:46 views 1071
  

गोरखपुर स्टेशन पर भीड़ बढ़ी तो दिल्ली भेज दी गई कानपुर वाली बस। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। इंडिगो संकट का असर रोडवेज (परिवहन निगम) पर भी दिखा है। शनिवार को दिल्ली जाने वाले लोगों की भीड़ अचानक बढ़ी तो बसें कम पड़ गईं। निगम प्रशासन को गोरखपुर स्टेशन समेत गोरखपुर परिक्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से दोगुणा बसें चलानी पड़ी। शाम को भीड़ बढ़ी तो ठूठीबारी-कानपुर बस को गोरखपुर में रोककर दिल्ली के लिए रवाना किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर परिक्षेत्र से रोजाना 16 से 18 बसों की जगह 32 से 36 बसें चलाई गईं, जिसमें गोरखपुर स्टेशन से ही चार अतिरिक्त समेत कुल आठ बसें रवाना हुईं। इसमें एक नई एसी जनरथ बस भी चलाई गई। भीड़ बढ़ने पर रविवार को भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।  

परिवहन निगम दिल्ली के लिए अतिरिक्त बस चलाने की व्यवस्था करने में जुट गया है। गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चन्द्र ने बताया कि शनिवार को दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ गई। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करनी पड़ी। बस स्टेशन से चार की जगह आठ बसें चलाई गईं।

यह भी पढ़ें- Indian Railways News: बुकिंग शुरू होते ही आज दिल्ली जाने वाली क्लोन फुल, कल वाली खाली

दिल्ली के यात्रियों की मांग को देखते हुए अब गोरखपुर स्टेशन से प्रत्येक दिन दोपहर बाद तीन बजे से एसी जनरथ बस चलाई जाएगी। जो 12 घंटे में दिल्ली पहुंचा देगी। दरअसल, अचानक फ्लाइटें रद हो जाने के बाद दिल्ली जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

नौकरी पेशा और व्यवसायी दिल्ली जाने के लिए परेशान हैं। लोग ट्रेनों की तरफ भाग रहे हैं, लेकिन वहां भी निराशा ही हाथ लग रही। लोग किसी तरह दिल्ली पहुंचना चाह रहे हैं। रविवार को जाने वाली क्लोन स्पेशल भी भर गई है। यद्यपि, सोमवार को दिल्ली जाने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेन अभी भी खाली है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166880