search
 Forgot password?
 Register now
search

MG Cars पर साल के अंत में बंपर डिस्काउंट, Gloster से लेकर ZS EV तक पर 4 लाख रुपये तक की छूट

Chikheang 2025-12-7 12:36:52 views 1046
  

MG की Gloster से लेकर ZS EV तक मिल रहे हैं भारी फायदे।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। JSW-MG Motor India अपनी सभी गाड़ियों पर दिसंबर 2025 में डिस्काउंट ऑफर दे रही है। अगर आप MG की कोई कार या EV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। आइए विस्तार में जानके हैं कि MG की किस कार पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
MG Cars पर दिसंबर 2025 में डिस्काउंट ऑफर

    मॉडल डिस्काउंट ऑफर  कीमत (एक्स-शोरूम)
   
   
   MG Gloster
   ₹ 4,00,000
   ₹38.33 – ₹42.49 लाख
   
   
   MG ZS EV
   ₹ 1,25,000
   ₹17.99 – ₹20.50 लाख
   
   
   MG Comet EV
   ₹ 1,00,000
   ₹7.50 – ₹10.00 लाख
   
   
   MG Hector / Hector Plus
   ₹ 90,000
   ₹14.00 – ₹21.34 लाख
   
   
   MG Windsor EV
   ₹ 50,000
   ₹14.00 – ₹18.39 लाख
   
   
   MG Astor
   ₹ 50,000
   ₹9.65 – ₹15.36 लाख
   
1. MG Gloster

कंपनी की फ्लैगशिप SUV MG Gloster पर चाल लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट Sharp, Savvy और Savvy 6-सीटर वेरिएंट पर भी मिल रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 38.33 लाख रुपये से लेकर 42.49 लाख रुपये तक जाती है।
2. MG ZS EV

दिसंबर 2025 में MG ZS EV पर 1.25 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसमें दी गई 50.3kWh की बैटरी सिंगल चार्ज में 461km तक की रेंज दे सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये से लेकर 20.50 लाख रुपये तक है।
4. MG Comet

यह कंपनी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है। MG Comet पर दिसंबर 2025 में एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.50 लाख रुपये से लेकर 10.00 लाख रुपये तक है।
5. MG Hector / Hector Plus

MG Hector और Hector Plus पर 90,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। यह छूट इसके पांच और छह सीटर पर मिल रहा है। इसकी एक्स-शोरूम 14.00 लाख रुपये से लेकर 21.34 लाख रुपये तक जाती है।
6. MG Windsor EV

MG की सबसे पॉपुलर Windsor EV पर भी 50,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट इसके Excite, Exclusive और Essence वेरिएंट पर मिल रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.00 लाख रुपये से लेकर 18.39 लाख रुपये तक है।
7. MG Astor

दिसंबर 2025 में MG Astor पर 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। कंपनी इसे Sprint, Shine, Select, Sharp Pro, Savvy Pro वेरिएंट में ऑफर करती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.65 लाख रुपये से लेकर 15.36 लाख रुपये तक है।

डिस्क्लेमर: डिस्काउंट शहर और स्टॉक उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
155584

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com