search

Punjab Weather: पंजाब में फिर दस्तक देगी कड़ाके की सर्दी, IMD ने जारी किया शीतलहर का येलो अलर्ट

Chikheang 2025-12-7 12:36:46 views 1257
  

पंजाब में मौसम विभाग ने 9 और 10 दिसंबर को फिर से शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में कुछ हिस्सों में 9 और 10 दिसंबर को फिर से मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान शीतलहर चलेगी।

हालांकि मौसम विभाग की ओर से पहले शनिवार तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम को लेकर येलो अलर्ट था। जिला लुधियाना में इस दिन सुबह धूप निकली और दोपहर बाद धूप के साथ बादल छाए।

इस दौरान तेज हवाएं भी जारी रही। जिला फरीदकोट में दिन का तापमान सबसे अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

रूपनगर का तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा का तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस, मोहाली का तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस और जिला लुधियाना का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो जिला फरीदकोट का तापमान सबसे कम 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। चौबीस घंटे में राज्य का औसतन तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस गिरा है जोकि सामान्य के नजदीक रहा है।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान अनुसार आगामी दो दिनों तक मौसम ड्राई रहेगा जबकि 9 और 10 दिसंबर क दोबारा पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर जारी रहेगी जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168986