search

Bihar Wether Update: पटना सहित 20 जिलों के तापमान में गिरावट, आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

Chikheang 2025-12-7 12:06:33 views 1268
  

बिहार का मौसम। फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बिहार का मौसम शुष्क बने होने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के ज्यादातर भागों में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने के साथ सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना रहेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, शनिवार को पटना सहित 20 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 24.9 और न्यूनतम 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, प्रदेश में भागलपुर का सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में आठ सौ मीटर सबसे कम न्यूनतम दृश्यता पूर्णिया में दर्ज हुआ। मौसम में अभी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बने होने के साथ दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा। चार दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं।
प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
   
   
   पटना
   24.9
   13.0
   
   
   गया
   24.6
   9.2
   
   
   भागलपुर
   24.5
   10.3
   
   
   मुजफ्फरपुर
   23.8
   13.1
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169066