search
 Forgot password?
 Register now
search

UP Weather Update: कड़ाके की ठंड लेकर आएगी शीतलहर! 24 घंटे में बदलेगा यूपी का मौसम

deltin33 2025-12-7 12:06:30 views 1254
  

कोहरा की तस्वीर। फाइल



जागरण टीम, लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद नमी बढ़ गई है। बादलों के छंटने के बाद बर्फीली हवा आएगी। प्रदेश में सबसे कम तापमान कानपुर नगर में ही रहा है। यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बात आज सात दिसंबर के मौसम की करें तो कई जिलों में सुबह धुंध और कोहरे के साथ होने की संभावनाएं हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इन जिलों में कोहरे का अनुमान

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि यूपी के कई जिलों, आगरा, अलीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुज्जफरनगर, सहारनपुर में कोहरा पड़ सकता है। वहीं बरेली, मुरादाबाद और तराई में कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चलने से दिन में सर्दी का अहसास होने का अनुमान है। कानपुर, लखनऊ व पूर्वांचल के मौसम की बात करें तो सुबह ठंडी हवाएं चलेंगी और दिन में गुनगुनी धूप निकलेगी। आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट की संभावनाएं हैं। आठ दिसंबर से मौसम के तेवर और ज्यादा सख्त हो जाएंगे।
कानपुर में सबसे कम रहा न्यूनतम तापमान

न्यूनतम तापमान शनिवार को भी प्रदेश में सबसे कम कानपुर नगर का ही रहा है। अधिकतम तापमान भी चौबीस घंटे में 23.6 से बढ़कर 24.7 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद ऊंचे बादलों की आवाजाही बढ़ना है। इससे आज रात के तापमान में भी वृद्धि रिकॉर्ड हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ़बारी हुई है। हालांकि यह बर्फ़बारी ज्यादा नहीं हुई है लेकिन बादलों के छंटने के बाद अगले 36 घंटे में उत्तर पश्चिमी सर्द हवा का आना बढ़ जाएगा। तापमानों में उतार चढ़ाव के बावजूद अगले दिनों में कड़ाके की ठंड की संभावना बनी हुई है।  

यह भी पढ़ें- हरियाणा में बदलने लगा मौसम, छह जिलों में चलेगी शीतलहर, नारनौल की रात सबसे ठंडी

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली के मौसम में दिखेगा बदलाव, बादल छाए रहने और हवा चलने का अनुमान; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
यूपी में ठंडी हवाओं का सितम होगा जल्द जारी

हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के आने के बाद ऊंचे बादलों का आना बढ़ गया है। इससे दिन और रात दोनों का तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अब हवा की रफ्तार भी धीमी रहेगा। बादलों के छंटने के बाद सर्द हवा के आने की गति बढ़ेगी। जिससे कानपुर और आस-पास के क्षेत्रों में सोमवार से सर्दी का असर बढ़ जाएगा। पहाड़ों पर बर्फबारी कराने वाले पश्चिमी विक्षोभ के आने का असर दिखने लगा है।


गोरखपुर में रविवार को सुबह के समय कुछ जगहों पर कोहरा और धुंध छाया रहेगा। दिन में धूप खिलेगी। देवरिया और बस्ती में भी धूप खिलेगी। न्यूनतम तापमान में कमी होने होने का अनुमान है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
465176

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com