search

Delhi Weather: दिल्ली के मौसम में दिखेगा बदलाव, बादल छाए रहने और हवा चलने का अनुमान; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Chikheang 2025-12-7 11:36:49 views 1266
  

दिल्ली में रविवार को सुबह हल्की धुंध या कोहरा रह सकता है।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। हल्की हवा चलने के कारण दिन चढ़ते ही धुंध छंट गई और पूरे दिन धूप खिली रही। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में पिछले दिन की तुलना में हल्की वृद्धि दर्ज की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, रविवार को सुबह हल्की धुंध या कोहरा रह सकता है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हवा चलने से मौसम में बदलाव के आसार हैं।

शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है। एक दिन पहले की तुलना में इसमें 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। वहीं, अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली का पालम क्षेत्र सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान केवल 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है।

आइएमडी के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं तथा हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: \“बेहद खराब\“ श्रेणी में बनी हुई है दिल्ली की हवा, मुंडका रहा सबसे प्रदूषित इलाका
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169113