search

इंडिगो संकट के बीच रांची रेल मंडल की तरफ से यात्रियों को बड़ी राहत, प्रमुख ट्रेनों में लगाए गए अतिरिक्त कोच

Chikheang 2025-12-7 06:37:04 views 1268
  

प्रमुख ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त कोच।  



जागरण संवाददाता, रांची। इंडिगो की कई उड़ानें रद होने के कारण वायु मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या अचानक रेलवे की ओर बढ़ गई है। बदलते हालात को देखते हुए रांची रेल मंडल ने त्वरित पहल करते हुए यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रेल मंडल का यह कदम यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है। वाणिज्य एवं परिचालन विभाग की संयुक्त टीम ने उपलब्धता, मांग और प्रतीक्षा सूची का विश्लेषण कर यह सुनिश्चित किया कि अतिरिक्त कोच लगाने का लाभ अधिकतम यात्रियों तक पहुंच सके।
इन ट्रेनों में लगाए जा रहे अतिरिक्त कोच


12877 रांची–नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस में पांच दिसंबर को वातानुकूलित थर्ड इकोनामी (थर्ड ई) का एक अतिरिक्त कोच लगाया गया। 18611 रांची–वाराणसी एक्सप्रेस में छह दिसंबर को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। 18640 रांची–आरा एक्सप्रेस में छह दिसंबर को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168963