search

25 हजार की इनामी महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय के खिलाफ गैर जमानती वारंट, भगौड़ा हो सकती है घोषित

Chikheang 2025-10-5 15:05:45 views 1269
  बाइक शाेरूम की हत्या में हत्यारोपित पूजन शकुन पांडेय।





जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन शर्मा का पुलिस एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं लगा सकी है। 25 हजार का इनाम घोषित करने के दूसरे दिन ही पुलिस ने शनिवार को कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी जारी करा लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जल्द गिरफ्तारी न होने पर पुलिस उसे भगोड़ा भी घोषित कर सकती है। पूजा के आवास पर भी सन्नाटा छाया हुआ है। वहां भी कोई नजर नहीं आता। पहले चहेतों की भीड़ लगी रहती थी।


बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड की है मास्टर माइंड

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र के कचौरा निवासी खैर के टीवीएस बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की बीती 26 सितंबर को बाइक सवार शूटरों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत होने के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूजा शकुन पांडेय के पति अशोक पांडेय को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद दोनों आरोपित शूटर नीबरी मोड़ निवासी फजल व आसिफ को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मगर, पुलिस आरोपित पूजा को गिरफ्तार नहीं कर सकी।


तीन लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या, पति पहले ही जेल में

शनिवार को विवेचक एसएचओ रोरावर विजय सिंह ने न्यायालय में पूजा शकुन के खिलाफ एनबीडब्ल्यू आवेदन किया था। अदालत ने सुनवाई के बाद गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई। यदि पंद्रह दिन के अंदर आरोपित पूजा गिरफ्तार नहीं होती है तो पुलिस उसे भगोड़ा साबित कर सकती है। उसके बाद कुर्की नोटिस व संपत्ति कुर्क किए जाने की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है।


कोर्ट में सरेंडर करने की भी चर्चा, गिरफ्तारी को जोर लगा रही पुलिस

शुक्रवार को ही पूजा पर पुलिस ने इनाम घोषित किया था। पूजा की तलाश में पुलिस पूर्वांचल, राजस्थान, मध्य प्रदेश तक जा चुकी है। उत्तराखंड से लेकर हरियाणा, एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी तलाश की जा रही है। पूजा शकुन के हर करीबी व्यक्तियों के नंबरों को भी खंगाल रही है, ताकि उसकी लोकेशन पता की जा सके।



कहा ये भी जा रहा है कि पुलिस को चकमा देने के लिए पूजा भेष बदल कर कोर्ट में सरेंडर भी कर सकती हैं। हालांकि, इसके कम ही आसान नजर आ रहे हैं। पुलिस की एक टीम कोर्ट के आसपास भी नजर रखे हुए है।
एसएसपी से मिले अभिषेक के पिता

अभिषेक गप्ता के पिता नीरज गुप्ता शनिवार को एसएसपी नीरज जादौन से उनके आवास पर मिले। उन्होंने आरोपित पूजा शकुन पांडेय की जल्द गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पिता ने बीते शुक्रवार को आरोपित पूजा की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिवार समेत आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। यह वाीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा था।



उसके बाद पुलिस ने उनसे संपर्क कर उन्हें आश्वासन दिया था। शनिवार को नीरज गुप्ता अपने भतीजे साेनू गुप्ता के साथ एसएसपी आवास पर पहुंचे और उन्होंने अपनी मांग रखी। कहा कि पुलिस की सख्ती ही उन्हें न्याय दिला सकती है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953