search

चिराग की पार्टी ने संगीता देवी को बनाया विधानसभा का मुख्‍य सचेतक, प्रकाश चंद्र बने उपनेता

LHC0088 2025-12-7 03:08:13 views 823
  

चिराग पासवान। (जागरण)



राज्य ब्यूरो, पटना। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने बलरामपुर की विधायक संगीता देवी को विधानसभा का मुख्‍य सचेतक नियुक्‍त किया है।

डेहरी के विधायक राजीव रंजन सिंह सचेतक बनाए गए हैं। इसके साथ ही ओबरा विधायक प्रकाश चंद्र सदन में विधायक दल के उप नेता बनाए गए हैं। पार्टी के राष्‍ट्रीय प्रधान महासचिव अब्‍दुल खालिक ने विधानसभा अध्‍यक्ष को इस बाबत पत्र लिखकर सूचित कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इससे पहले बिहार चुनाव के नतीजों के बाद हुई लोजपा-आर के विधायक दल की बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह गोविंदगंज के विधायक राजू तिवारी को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया था।
नवनिर्वाचित 220 विधायकों को आवास आवंटित

वहीं, दूसरी ओर नव निर्वाचित विधायकों को आवास का आवंटन कर दिया गया। शनिवार को विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने 220 नवनिर्वाचित सदस्यों को आवास आवंटित करने का आदेश दिया।

आवंटन की अधिसूचना जारी हो गई। मंत्री बने विधायकों को अलग सरकारी आवास मिलता है। यह पहली बार हुआ कि शपथ ग्रहण के सप्ताह भर के भीतर ही विधायकों को आवास मिल गया।

नए विधायक आवास का आवंटन विधानसभ क्षेत्र संख्या के आधार पर किया गया है। इन आवासों के प्रवेश द्वार पर ही विधानसभा क्षेत्र संख्या दर्ज है।

डॉ. प्रेम कुमार ने शुक्रवार को विधायक आवास का निरीक्षण किया था। विधानसभा ने अवर सचिव सीतेश कुमार झा को नोडल पदाधिकारी नामित किया है। आवास के संबंध में विधायकों की किसी शिकायत का निबटारा वही करेंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166836