search

सीतापुर में 12 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह जालसाज गिरफ्तार

LHC0088 2025-12-7 02:39:06 views 1266
  



जागरण संवाददाता, सीतापुर। थाना खैराबाद व एसओजी पुलिस टीम ने साइबर ठगी के छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपित सीतापुर, लखीमपुर व हरदोई जिले के हैं। सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने कमलापुर के गांव मधवापुर के शुभम तिवारी, इमलिया सुल्तानपुर के पसनैका के रघुराज सिंह, लखीमपुर के फत्तेपुर के आशीष कुमार शुक्ल, नगर के मुहल्ला सिविल लाइन के अरमान व कोट मुहल्ला के साबेज और हरदोई के पड़रवा के विनय कुमार को गिरफ्तार किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपितों के पास से 11 एटीएम कार्ड, सात मोबाइल, 14 सिम, चार बैंक पासबुक, चेक बुक, पैनकार्ड, आधार कार्ड और कार बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि अलग-अलग नगरों में जाकर निवेश ट्रेडिंग में लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। जांच में 11 करोड़, 95 लाख 40 हजार रुपये की साइबर ठगी की पुष्टि हुई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166833