search

गुरुरसाई गांव में खलिहान में लगी आग, तीन बीघा धान जलकर खाक, दमकल ने घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू

cy520520 2025-12-7 01:09:43 views 1102
  

गुरुरसाई गांव स्थित खलिहान में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से तीन बीघा खेत का धान जलकर राख हो गया।


जागरण संवाददाता, बहरागोड़ा। बरसोल थाना क्षेत्र के गुरुरसाई गांव स्थित खलिहान में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। इससे किसानों का तैयार धान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।    इस भीषण अगलगी में करीब तीन बीघा खेत की उपज राख हो गई। घटना में जिन किसानों को नुकसान हुआ है उनमें उत्तम मंगल, गोदा कुमार और झटन आईच शामिल हैं।    किसानों ने बताया कि धान कटाई के बाद उसे खलिहान में सुरक्षित रखा गया था। दोपहर के समय अचानक ग्रामीणों ने धुआं उठते देखा और तत्काल किसानों को सूचना दी।    किसान जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि धान का ढेर तेज लपटों के साथ धू-धू कर जल रहा है। आवाज लगाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तेजी के चलते कोई भी उसे नियंत्रित नहीं कर सका।   स्थिति गंभीर होती देख ग्रामीणों ने बहरागोड़ा अग्निशमन दल को सूचना दी। दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।    दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास कर शाम तक आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक किसानों की उपज पूरी तरह जल चुकी थी। ग्रामीणों और पीड़ित किसानों के अनुसार, इस आगजनी में हजारों रुपये से अधिक का नुकसान हुुआ है।    आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। किसान प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं, ताकि उनकी नुकसान की भरपाई हो सके। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164474