search
 Forgot password?
 Register now
search

Mandai Weir Project: किसानों को 15% ब्याज के साथ मिल रहा मुआवजा, मुख्य सचिव ने भू-स्वामियों से की ये अपील

deltin33 2025-12-7 00:39:19 views 905
  

बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत। फोटो जागरण  



जागरण संवाददाता, जहानाबाद। बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत तथा जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल द्वारा जिलाकारी अलंकृता पाण्डेय के नेतृत्व में मंडई वियर का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम मुख्य सचिव द्वारा मंडई वियर परियोजना का हेलीकाप्टर से निरीक्षण किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए पदाधिकारियों के साथ बैठक की। भू-स्वामियों के साथ संवाद किया। मुख्य सचिव ने बताया कि मंडई वियर परियोजना को धरातल पर लाने के लिए जल संसाधन विभाग एवं जिला पदाधिकारी के द्वारा काफी प्रयास किया जा रहा है।

जिलाधिकारी के नेतृत्व में नियमित रूप से मौजों में कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संबंधित भू-स्वामियों का स्थल पर कागज तैयार कर मुआवजे के भुगतान के लिए आवेदन प्राप्त किया जा रहा है।

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि मैं वर्ष 1997 में जहानाबाद जिले में जिलाधिकारी के रूप में पदस्थापित था, उस समय मुझे जिलेवासियों से काफी सहयोग प्राप्त हुआ था। आज आप सभी से संवाद करने आया हूं।

उन्होंने भू-स्वामियों से अपील किया कि आप अपनी-अपनी भूमि का मुआवजा प्राप्त करें, ताकि मंडई वियर परियोजना का कार्य शीघ्र पूर्ण हो सके। भूमि की मुआवजे राशि के प्रतिवर्ष सूद के रूप में 15 प्रतिशत की राशि भुगतान की स्वीकृति दे दी गई है। अविलंब आप सभी का कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत शीघ्र जिलाधिकारी द्वारा मुआवजा भुगतान किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि पूरे बिहार में पहली बार मुआवजे की राशि का 15 प्रतिशत की दर से सूद जोड़ कर आप सभी को भुगतान किया जा रहा है। आप सभी जिला प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करें, ताकि मंडई वियर परियोजना का कार्य 30 मई 2026 तक पूर्ण हो सके।

परियोजना के क्रियान्वित होने से किसानों को खेती के लिए बिजली की समस्या, विद्युत विपत्र, जनरेटर के लिए ईंधन की समस्या से निजात मिलेगा।
भू-खुशाली की योजना है मंडई वियर : प्रधान सचिव

जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने बताया कि मंडई वियर परियोजना फल्गु नदी पर है, जो 3224 वर्ग किमी वियर का जलग्रहण क्षेत्र, नदी की अधिकतम जलश्राव 5500 क्यूसेक, नदी की चौड़ाई 167 मीटर, नदी का एचएफएल 63.72 मीटर एवं वियर स्थल पर नदी का ब्रेड लेवेल 5870 मीटर है।

मंडई वियर परियोजना आटोमेटिक शटर के साथ कंक्रीट वियर है। वियर की लंबाई 365.00 मी वियर के क्रेस्ट का तल 59.80 मी, आटोमेटिक शटर की ऊंचाई 1.20 मी. एवं वियर का पोन्डलेभेल 61.00 मी है। अंडरस्लुइस की चौड़ाई चार गुणा 6 मी एवं अंडरस्लुइस की संख्या एवं स्थिति वियर के दोनों तरफ फोर वेंट का एक-एक अंडरस्लुइस है।

मंडई वियर परियोजना से निकलने वाले मुख्य नहर की लंबाई 3.63 किमी, टड़वं वितरणी की लंबाई 12.35 किमी., सेमरा वितरणी की लंबाई 3.12 किमी., कररूआ वितरणी की लंबाई 8.55 किमी, दायां मुख्य नहर की लंबाई 1.94 किमी., हिलसा वितरणी की लंबाई 10.98 किमी एवं राढ़िल वितरण की लंबाई 8.15 किमी इस प्रकार मंडई वियर परियोजना नहर की लंबाई 48.72 कि.मी. है।

मंडई वियर परियोजना जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड में 2076 हेक्टेयर क्षेत्र में, नालंदा जिला के एकंगरसराय प्रखंड में 1364 हे. क्षेत्र में तथा पटना जिला के धनरूआ प्रखंड में 319 हे. सिंचित क्षेत्र है। इस परियोजना के क्रियान्वित हो जाने से तीनों जिले के खेतों में सिंचाई की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

यह योजना भू-खुशाली की योजना है, इससे हर परिवार को सहायता मिलेगा। मुख्य सचिव तथा प्रधान सचिव द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया रैयतों से वार्तालाप किया गया। कैंप में कार्यरत सभी पदाधिकारी को शीघ्र मुआवजे की भुगतान की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
465102

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com