search

गाजियाबाद और सहारनपुर के बीच दो स्पेशन ट्रेनें भी... यह है शेड्यूल

Chikheang 2025-12-6 23:41:57 views 1109
  

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद और सहारनपुर के बीच दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, मेरठ। ट्रेनों में भीड़भाड़ के मद्देनजर रेलवे ने गाजियाबाद और सहारनपुर के बीच छह और सात दिसंबर को दो स्पेशल ट्रेन संचालित की हैं। ट्रेन संख्या 04474 गाजियाबाद से सुबह सवा पांच बजे चलेगी। इसका मेरठ सिटी पहुंचने का समय सुबह 6:13 बजे है। ट्रेन सहारनपुर सुबह पौने नौ बजे पहुंचेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, सहारनपुर से ट्रेन संख्या 04473 दोपहर दो बजे चलेगी। इसका मेरठ सिटी स्टेशन पहुंचने का समय शाम 4:03 बजे है। ट्रेन गाजियाबाद शाम 5:05 बजे पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन संख्या 04476 गाजियाबाद से शाम साढ़े चार बजे चलेगी।

मेरठ सिटी स्टेशन पहुंचने का समय शाम 5:28 बजे रहेगा। सहारनपुर पहुंचने का समय रात आठ बजे का है। सहारनपुर से ट्रेन संख्या 04475 दोपहर साढ़े 12 बजे चलेगी। इसका मेरठ सिटी स्टेशन पहुंचने का समय 2:33 बजे है। ट्रेन गाजियाबाद शाम 4:20 बजे पहुंचेगी। ये दोनों ट्रेनें देवबंद, खतौली, दौराला, परतापुर, गुलधर आदि स्टेशनों पर दोनों ओर से रुकेगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169010