search

मानसखंड विज्ञान केंद्र के पास जंगल में धधकी आग, फायर टीम ने मौके पर पहुंच पाया काबू

Chikheang 2025-12-6 20:38:20 views 1268
  

सुबह शाम ठंड के बाद भी आग की घटनाएं आ रही सामने। जागरण



संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। कोसी-अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर स्यालीधार के पास स्थित मानसखंड विज्ञान के समीप जंगल में आग धधक गई। सूचना मिलने के बाद फायर टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे पहुंच रहा है। कई स्थानों पर सुबह पाला की मार पड़ रही है। लेकिन इसके बाद भी वर्षा नहीं होने से इन दिनों जंगलों में आग की घटनाएं सामने आ रही है। अब मानसखंड विज्ञान केंद्र के समीप जंगल में आग लग गई।

आग ने तेजी से जंगल के बड़े हिस्से को अपने आगोश में ले लिया। आग तेजी से विज्ञान केंद्र की ओर भी बढ़ने लगी। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों को इसकी सूचना फायर टीम को दी। जिसके बाद फायर टीम ने आग मुख्य मार्ग से दूर होने के कारण एमएफइ होजरील की रेंज से दूर होने के कारण फायर टीम ने परंपरागत तरीके का उपयोग करते हुए आग पर काबू पाया। यहां एलएफएम ओम प्रकाश, मुकेश सिंह, मोहम्मद अशरफ, इंदु मेहता, भावना, बबीता आदि मौजूद रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168963