search

Pilibhit News: तालाब में मिले पशु अवशेष, पुलिस ने जांच के लिए लैब भेजे नमूने

cy520520 2025-12-6 18:09:51 views 1259
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, पीलीभीत। जिले में गोकशी की घटनाओं पर पुलिस लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। पिछले दिनों में जिले के अलग-अलग हिस्सों में गोकशी के मामले सामने आए। इसके बाद शनिवार को जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव परेवा वैश्य में एक बरातघर के सामने तालाब में गोवंशीय पशु के अवशेष मिले, उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिले अवशेषों के सैंपल को लैब भेजा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
तालाब में मिले पशुओं के अवशेष

जहानाबाद थाना प्रभारी प्रदीप बिश्नोई ने बताया कि शनिवार सुबह परेवा वैश्य गांव के एक बरात घर के सामने तालाब में पशुओं के अवशेष मिलने की सूचना ग्रामीणों ने दी। इसकी सूचना पर टीम के साथ गांव पहुंचे, मामले की जांच कर पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाकर अवशेष के सैंपल लिए गए। शव पुराने होने के कारण अभी यह नहीं पता चला है कि शव किस पशु के है। हालांकि मामले को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164615