धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मंगल देव अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। मंगल देव का गोचर एक गतिशील परिवर्तन माना जाता है। इस गोचर से राशि के जातकों को दृढ़ता और मानसिक शक्ति में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मंगल गोचर से किन राशि (Mangal Gochar 2025 Effects) के जातकों को लाभ मिलेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मेष (Aries)
मंगलदेव नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। यह भाव भाग्य, आध्यात्मिक दृष्टि और उच्च शिक्षा का क्षेत्र माना जाता है। मंगलदेव आपकी सोच का दायरा बढ़ा सकते हैं और नई दिशा देने की प्रेरणा दे सकते हैं। उनके दृष्टि प्रभाव से द्वादश, तृतीय और चतुर्थ भाव भी सक्रिय रहेंगे। इससे यात्रा, संवाद और भावनात्मक मजबूती बढ़ सकती है।
उपाय: मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं। विवादों से दूरी बनाएं।
वृषभ (Taurus)
मंगलदेव अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। यह भाव गहरे परिवर्तन, आर्थिक सतर्कता और भावनात्मक परतों से जुड़ा है। कुछ छुपे हुए मामले सामने आ सकते हैं, जिससे समाधान आसान होगा। दृष्टि प्रभाव से एकादश, द्वितीय और तृतीय भाव सक्रिय होंगे। इससे आय, पारिवारिक संवाद और साहस पर असर दिख सकता है।
उपाय: मंगलवार को गुड़ का दान करें। जोखिम वाले फैसलों से बचें।
मिथुन (Gemini)
मंगलदेव सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। यह भाव साझेदारी, विवाह और सहयोग का क्षेत्र है। कभी-कभी मतभेद हो सकते हैं, लेकिन संतुलन रखने पर रिश्ते मजबूत होते हैं। दृष्टि प्रभाव से दशम, प्रथम और द्वितीय भाव भी प्रभावित रहेंगे। इससे करियर में तेजी, आत्मविश्वास और संवाद में दृढ़ता बढ़ सकती है।
उपाय: हाथ में लाल धागा बांधें। संबंधों में धैर्य रखें।
कर्क (Cancer)
मंगलदेव छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। यह भाव कार्य, स्वास्थ्य और प्रतियोगिता का क्षेत्र माना जाता है। मंगलदेव आपको मेहनत और चुनौतियों को पार करने की प्रेरणा दे रहे हैं। दृष्टि प्रभाव से नवम, द्वादश और प्रथम भाव सक्रिय हो होंगे। इससे आध्यात्मिक खोज, आत्मचिंतन और व्यक्तिगत शक्ति बढ़ सकती है।
उपाय: रोज घी का दीपक जलाएं। अधिक थकान से बचें।
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com
|