search

कोल्हान में 8 डिग्री तक पहुंचा पारा, ठंड से बचने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?

cy520520 2025-12-6 17:09:08 views 1241
  

8 डिग्री तक पहुंचा पारा



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। कोल्हान में पिछले दो दिनों से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। सरायकेला-खरसावां जिले में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहता है, जिससे ठंड का असर और बढ़ जाता है। कनकनी ठंड के कारण सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।  
400 से अधिक मरीज ओपीडी में

महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रोजाना 40 से अधिक बच्चे जुकाम व बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं बच्चों और बड़ों को मिलाकर 400 से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज करा रहे हैं।  

एमजीएम अस्पताल के मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉ. बलराम झा ने बताया कि हल्के कपड़े पहनना और मौसम के प्रति लापरवाही बीमारी बढ़ा रही है। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने, खुले में न सुलाने और बुजुर्गों को ठंड से विशेष बचाव की सलाह दी गई है।
ठंड में क्या खाएं?

एमजीएम अस्पताल की डायटीशियन अन्नू सिन्हा बताती हैं कि तापमान गिरने पर सही खान-पान बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि शरीर गर्म रहे और प्रतिरोधक क्षमता कमजोर न पड़े।
क्या खाएं

  • गरम सूप : टमाटर, वेजिटेबल या दाल का सूप शरीर को गर्मी और ऊर्जा देता है।
  • सूखे मेवे : मूंगफली, बादाम, अखरोट, काजू शरीर में अच्छी फैट और गर्मी बढ़ाते हैं।
  • मौसमी सब्जियां : गाजर, चुकंदर, पालक, मेथी आयरन और विटामिन से भरपूर होती हैं।
  • गुड़ और तिल : ठंड में शरीर को प्राकृतिक गर्मी देते हैं और खून बढ़ाने में मददगार हैं।
  • अदरक-हल्दी वाला दूध : गले और छाती की जकड़न से बचाता है।

क्या न खाएं

  • बहुत ठंडा पानी और ठंडी ड्रिंक
  • बासी खाना
  • ज्यादा तला–भुना या मसालेदार भोजन
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164474