search
 Forgot password?
 Register now
search

Tata की गाड़ियों पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर, Harrier, Safari से लेकर Nexon और Punch तक लाखों की छूट

Chikheang 2025-12-6 16:44:46 views 602
  

Harrier और Safari पर एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों पर शानदार डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। यह डिस्काउंट ऑफर दिसंबर 2025 में मिल रहा है। इसमें Tata Tiago, Tigor, Punch, Altroz, Nexon, Curvv, Harrier और Safari शामिल हैं। इनपर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज/स्क्रैपेज बेनिफिट्स और लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। आइए विस्तार में जानते हैं कि टाटा की किस कार पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दिसंबर 2025 में Tata Cars पर डिस्काउंट ऑफर
मॉडल
एक्स-शोरूम कीमत
   डिस्काउंट ऑप
   
   
   Tata Harrier
   ₹14.00 लाख – ₹25.24 लाख
   ₹1,00,000
   
   
   Tata Safari
   ₹14.66 लाख – ₹25.96 लाख
   ₹1,00,000
   
   
   Tata Altroz
   ₹6.30 लाख – ₹10.51 लाख
   ₹85,000
   
   
   Tata Punch
   ₹5.50 लाख – ₹9.24 लाख
   ₹75,000
   
   
   Tata Tiago
   ₹4.57 लाख – ₹7.82 लाख
   ₹55,000
   
   
   Tata Tigor
   ₹5.49 लाख – ₹8.74 लाख
   ₹55,000
   
   
   Tata Nexon
   ₹7.99 लाख – ₹14.15 लाख
   ₹50,000
   
   
   Tata Curvv
   ₹9.65 लाख – ₹18.85 लाख
   ₹50,000
   
1. Tata Harrier और Tata Safari

टाटा की पॉपुलर SUVs Harrier और Safari पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनके MY2025 हाई-स्पेक वेरिएंट पर 75,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वही, पुराने MY2025 मॉडल्स पर एक लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। Harrier की एक्स-शोरूम कीमत 14 लाख रुपये से 25.24 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, Safari की एक्स-शोरूम कीमत 14.66 लाख रुपये से लेकर 25.96 लाख रुपये तक जाती है।
2. Tata Altroz

Altroz के नए मॉडल पर 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, इसके पुराने प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर 85,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। Altroz की एक्स-शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपये से लेकर 10.51 लाख रुपये तक जाती है।
3. Tata Punch

Punch के सभी पेट्रोल और CNG वेरिएंट पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके पुराने MY2025 मॉडल पर 75,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.50 लाख रुपये से लेकर 9.24 लाख रुपये के बीच है।
4. Tata Tiago और Tigor

टाटा की किफायती कार Tiago और Tigor पर कुल 55,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके MY2024 मॉडल्स पर यह डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, MY2025 मॉडल्स पर 35,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। Tiago की एक्स-शोरूम कीमत 4.57 लाख से 7.82 लाख रुपये तक है। वहीं, Tigor की एक्स-शोरूम कीमत 5.49 लाख से 8.74 लाख रुपये के बीच है।
5. Tata Nexon

दिसंबर में Nexon के पेट्रोल, डीजल और CNG के सभी वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख से 14.15 लाख रुपये के बीच है।
6. Tata Curvv

Curvv के MY2024 मॉडल्स पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके नए MY2025 मॉडल्स पर 40,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.65 लाख से 18.85 लाख रुपये तक जाती है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
155210

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com