search

बदायूं में उर्स के दौरान बवाल: पुलिस के सामने गुटों में जमकर मारपीट, फायरिंग से मची खलबली

LHC0088 2025-12-6 16:43:15 views 1253
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव खासपुर में शुक्रवार रात पुलिस के सामने उर्स देखने के दौरान दो गुटों में लाठी डंडे चल आए। उन्होंने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी और फायरिंग कर दी। इसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इंटरनेट मीडिया पर कुछ वीडियो भी प्रसारित हो रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उर्स के दौरान पुलिस के सामने दो गुटों में मारपीट, फायरिंग


बताया जा रहा है कि रात खासपुर गांव में उर्स चल रहा था। कुछ लोग उसमें रुपये लूट रहे थे और वहां पुलिस भी मौजूद थी। इसी दौरान अचानक दो पक्षों में मारपीट हो गई। उन्होंने पंडाल में पड़ी कुर्सियां उठाकर फेंकना शुरू कर दी। इसको लेकर काफी बवाल हो गया। पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने बाद में पुलिस ने डंडा मारकर उन्हें खदेड़ दिया। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166836