search

सात फेरों की तैयारी में थे दूल्हा-दुल्हन, अचानक पहुंची पुलिस देखकर मची खलबली; एक लाख रुपये के राजीनामे के बाद हुई शादी

Chikheang 2025-12-6 14:07:25 views 1263
  

सांकेतिक तस्वीर।



संवाद सूत्र, जागरण, फरह। दूल्हे पर कई वर्ष तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाली विधवा खाकी के प्रयासों से मान गई। एक लाख रुपये में राजीनामा होने के बाद दूल्हे ने देर रात दुल्हन से फेरे भी ले लिए।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विधवा गुरुवार दोपहर को थाने आई। प्रार्थना-पत्र देते हुए बताया कि आगरा के एक गांव में संचालित कपड़ा फैक्ट्री में काम करने के दौरान उसको गांव चुरमुरा निवासी दीपक ने प्रेम जाल में फंसा लिया था। शादी का झांसा देकर वह चार वर्ष से शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ कहने पर शादी करने का आश्वासन देने लगा। अनुसूचित जाति की विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
विधवा ने लगाया शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

महिला का कहना था कि प्रेमी दीपक दोनों बच्चों की देखभाल की बात कहने लगा तो वह उसके झांसे में आ गई। फैक्ट्री में काम के दौरान दीपक के दोस्त ने उसके एक मैरिज होम में गुपचुप शादी करने की बात बताई तो वह थाने में आई। प्रार्थना-पत्र मिलने पर पुलिस पीड़िता द्वारा बताए मैरिज होम में पहुंची तो वहां शादी की तैयारी चल रही थी। पुलिस को देखकर दूल्हा भाग गया, जबकि पुलिस दुल्हन और उसके स्वजन के अलावा दूल्हे के कई स्वजन को थाने ले आई। दूल्हा पक्ष से जुड़े कुछ लोग और खास पुलिसकर्मी सक्रिय हो गए। देर रात तक महिला को मनाने के लिए खुशामद शुरू हो गई।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मारा था मैरिज होम पर छापा


पुलिसकर्मी भी महिला को मनाने में जुट गए। रात करीब एक बजे पुलिसकर्मियों ने अपनी मेहनत पर विजय पा ली और महिला को राजीनामा करने पर राजी कर लिया। पुलिसकर्मियों ने महिला को तत्काल 40 हजार रुपये दिलवाए। एक लाख रुपये में राजीनामा होने के बाद 60 हजार रुपये एक सप्ताह बाद देने की बात तय की गई।

थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि महिला के प्रार्थना-पत्र पर युवक को हिरासत में ले लिया था। देररात दोनों पक्ष में आपसी सहमति हो गई थी। महिला ने लिखित में कार्रवाई न करने का प्रार्थना-पत्र दिया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168986