search

उत्तराखंड में 15 दिवंगत पत्रकारों को मिलेगी पांच-पांच लाख की सहायता, बैठक में लिया गया फैसला

Chikheang 2025-12-6 13:37:25 views 756
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में 15 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों के साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रस्त दो पत्रकारों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता देने पर स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही बैठक में चार वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की संस्तुति की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में समिति द्वारा मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अन्तर्गत चार वरिष्ठ पत्रकारों को आठ हजार रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन दिए जाने की संस्तुति भी की गई है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के दृष्टिगत पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के प्रकरणों पर सूचना विभाग तत्परता से कार्यवाही कर रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि, शासनादेश जारी

संकटग्रस्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को यथासंभव मदद प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए नियमित रूप से समिति की बैठकों का आयोजन कर प्राप्त मामलों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जा रहा है।

बैठक में सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान, नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह एवं समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168960