search

SIP Calculation: 10,000 रुपये की एसआईपी से 10 साल बाद कितना बनेगा फंड, देखें कैलकुलेशन

Chikheang 2025-12-6 12:06:47 views 1258
  



नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड में लोग एसआईपी के जरिए निवेश करना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि एसआईपी के जरिए आपको अधिक निवेश रकम की जरूरत नहीं पड़ती। ये एसआईपी के जरिए ही संभव हो पाया है कि आज 100 रुपये से भी एसआईपी में निवेश शुरू कर सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आज हम एसआईपी कैलकुलेशन की मदद से समझेंगे कि हर महीने 10 हजार रुपये की एसआईपी से 10 साल बाद कितना फंड बनकर तैयार होगा?
कैलकुलेशन

  • निवेश रकम- हर महीने 10 हजार रुपये
  • निवेश अवधि- 10 साल
  • निवेश रिटर्न-12 फीसदी  


अगर कोई व्यक्ति 10 साल के लिए हर महीने 10 हजार रुपये की एसआईपी करता है, तो उसे 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 23,23,000 रुपये मिलेंगे। इन 10 सालों में मूलधन ही 12 लाख रुपये हो जाएगा। इस तरह से आपको केवल रिटर्न में ही 11,23,000 रुपये मिल जाएंगे।  
शेयर बाजार में गिरावट के वक्त SIP रोक दें

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला चलता रहता है। ऐसे में कई लोग गिरावट के समय नुकसान से बचने के लिए एसआईपी रोक देते हैं। ये पूरी तरह से गलत है। शेयर में गिरावट का समय एसआईपी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस समय ज्यादा से ज्यादा निवेश किया जाना चाहिए। ताकि जब मार्केट ऊपर जाए तो आप मुनाफा कमा सके। शेयर बाजार में गिरावट के समय म्यूचुअल फंड की ज्यादा से ज्यादा यूनिट खरीदी जा सकती हैं।  
चाहे कुछ भी हो SIP में निवेश नहीं रुकना चाहिए

एसआईपी में हर समय निरंतर निवेश करना संभव नहीं। क्योंकि कई वित्तीय परेशानी लाइफ में आ सकती है। जैसे कोई बड़ा काम करना शादी या घर खरीदना, नौकरी चले जाना इत्यादि।

(डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168978