search

Uttarakhand Weather: पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार, हो सकती है हल्की वर्षा व बर्फबारी

Chikheang 2025-12-6 10:36:47 views 679
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, देहरादून: दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में चटख धूप खिलने से पारे में भी कुछ इजाफा हुआ है। हालांकि, सुबह-शाम कंपकंपी छूट रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इसके बाद रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा व बर्फबारी हो सकती है।

शुक्रवार को प्रदेशभर में दिनभर धूप खिली रही। पहाड़ से मैदान तक अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना रहा। हालांकि, ऊधमसिंह नगर और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। इधर, दून और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान तो सामान्य से अधिक है, लेकिन न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की गई है।

जिससे रात को सर्दी का सितम बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

रविवार से उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के आसार हैं। इसके साथ ही 3200 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है।
शहरअधिकतमन्यूनतम
देहरादून25.17.3
ऊधमसिंह नगर23.63.9
मुक्तेश्वर18.65.2
नई टिहरी17.84.7


यह भी पढ़ें- सर्दी का मौसम भी कमजोर करता है इम्यूनिटी, नहीं दिया ध्यान तो पड़ सकते हैं बीमार

यह भी पढ़ें- UP Weather Update: यूपी के मौसम में दिखेगा अब बदलाव, आने वाले दिनों में पड़ेगा कोहरा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168966