search

IIT रुड़की और सिद्धबली मंदिर तक हाई-स्पीड एक्सेस! गोमतीनगर-सहारनपुर वंदे भारत 9 दिसंबर से

cy520520 2025-12-6 07:36:35 views 1241
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। गोमती नगर–सहारनपुर के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस संचालन की तिथि घोषित हो गई है। यह सप्ताह में छह दिन मंगलवार से रविवार चला करेगी। इसका संचालन नौ दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। इसके शेडयूल में मामूली परिवर्तन करते हुए अब लखनऊ की बजाय गोमती नगर से सहारनपुर के बीच चलेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह ट्रेन गोमतीनगर से चलकर मुरादाबाद रात 8:35 बजे आएगी। पांच मिनट ठहरने के बाद आगे के लिए रवाना होगी। सहारनपुर से चलकर मुरादाबाद सुबह 8:05 बजे पहुंचेगी। मुरादाबाद से सहारनपुर के बीच में शिक्षा, पर्यटन, व्यापारिक नजरिए से भी फायदा मिलेगा। मुरादाबाद होकर अब यह तीसरी वंदे भारत चलेगी। इसका उद्घाटन आठ नवंबर को हुआ था।

यह तीसरी वंदेभारत एक्सप्रेस मुरादाबाद होकर चलेगी। इससे पहले देहरादून–लखनऊ और मेरठ–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस मुरादाबाद होकर चल रही थीं। अब तीसरी वंदेभारत गाेमतीनगर–सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से पर्यटन को भी जोड़ेगी। सहारनपुर लकड़ी के फर्नीचर उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।

इससे मुरादाबाद के कारोबारी वर्ग को एक दिन में जाकर कारोबार निपटाने और शाम तक लौटने की सुविधा मिलेगी। नजीबाबाद होकर कोटद्वार स्थित सिद्धबली मंदिर तक पहुंचना पहले से अधिक सुगम होगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। जिससे इस ट्रेन से धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। रुड़की आइआइटी के छात्रों को भी तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। यह ट्रेन लखनऊ-सहारनपुर के बीच सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रुड़की में रुकेगी।
मुरादाबाद को वंदे भारत से मिलने वाले प्रमुख लाभ

  • अब मुरादाबाद से होकर चलने वाली तीन वंदे भारत ट्रेनों के जुड़ने से देहरादून–लखनऊ, वाराणसी-मेरठ, देहरादून-वाराणसी, गोमती–सहारनपुर को मिली कनेक्टिविटी।
  • व्यापारियों को सहारनपुर में लकड़ी का कारोबार के सिलसिले में जाने में हाइस्पीड ट्रेन की सुविधा मिलेगी।
  • आइआइटी रुड़की में पढ़ने वाले छात्रों को भी हाई स्पीड ट्रेन से मिलेगा लाभ।
  • धार्मिक स्थल सिद्धबली मंदिर काेटद्वार में है। जिससे नजीबाबाद उतरकर इस मंदिर को जाना होगा आसान।
  • छात्रों, पर्यटकों और कर्मचारियों के लिए तेज और आरामदायक सफर।


  


नौ दिसंबर से गोमतीनगर-सहारनपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस संचालन चलेगी। सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन यह ट्रेन चलेगी।

- ऋचा शर्मा, सीनियर डीसीएम (फ्रेट)





यह भी पढ़ें- पोर्टल अपडेट नहीं या सुस्ती? मुरादाबाद में 32,000 चालान पेंडिंग, कब मिलेगी राहत?
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164444