search

मुजफ्फरनगर के खतौली में परिवार को बंधक बनाकर 55 लाख की लूट

deltin33 2025-12-6 07:36:33 views 999
  





मुजफ्फरनगर के खतौली में परिवार को बंधक बनाकर 55 लाख की लूट  

– हेलमेट पहने तीन बदमाशों ने देर रात मुहल्ला लाल मोहम्मद में प्रापर्टी डीलर के घर बोला धावा

- परिवार को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे  

संवाद सूत्र, जागरण, खतौली (मुजफ्फरनगर) : पुलिस सुरक्षा को धता बताते हुए हेलमेट पहने तीन बदमाशों ने कोतवाली से 150 मीटर की दूरी पर स्थित मुहल्ला लाल मोहम्मद में शुक्रवार देर रात प्रापर्टी डीलर के घर पर धावा बोल दिया और परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लगभग 50 लाख के जेवर व पांच लाख की नगदी लूट ली। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी और फरार हो गए। वारदात को जिस अंदाज में अंजाम दिया गया, उससे स्पष्ट है कि बदमाशों ने पहले घर की रेकी कर रखी थी। परिवार के कुछ सदस्य वलीमा समारोह में गए हुए थे। घर में दो महिलाएं और दो पुरुष थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



घटना शुक्रवार रात लगभग 11 बजे की है। मुहल्ला लाल मोहम्मद में रहने वाले प्रापर्टी डीलर यूसुफ ने दो दिन पहले अपनी भांजी की शादी की थी। यह भांजी बचपन से यहीं रह रही थी। शुक्रवार रात मुजफ्फरनगर के रहमतनगर में यूसुफ परिवार के साथ भांजी के वलीमे की पार्टी में गए हुए थे। घर में उनका लड़का नाजिम व पुत्रवधू सबीना, नाजिम का भतीजा नदीम व उनकी पत्नी शीबा घर में मौजूद थे। हेलमेट पहने तीन बदमाशों ने डोरबेल बजाई। गेट खोलने के लिए सबीना आई। दरवाजा खुलते ही बदमाश जबरन अंदर दाखिल हो गए और सभी को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। चेहरे पर हेलमेट होने के कारण उनकी पहचान संभव नहीं हो पाई। बदमाशों ने चारों को धमकाते हुए कमरे में कैद कर दिया और अलमारी तथा बक्सों को खंगाल डाला। नाजिम ने बताया कि बदमाश तीन बहुओं के लगभग 50 लाख के सोने के जेवरात और पांच लाख रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद दोनों दंपती ने शोर मचाकर मुहल्लेवालों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ खतौली रामाशीष यादव तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित दंपती से पूछताछ की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि बदमाश स्थानीय और परिचित हो सकते हैं जिन्हें पता था कि घर में क्या है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा का कहना है कि लूटे गए जेवरात का आकलन किया जा रहा है। घटना के राजफाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूचना के बाद मुजफ्फरनगर गए परिवार के सदस्य भी वापस आ गए। समाचार लिखे जाने तक तहरीर देने की तैयारी चल रही थी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477832