cy520520 • 2025-12-6 06:06:16 • views 1238
जागरण संवाददाता, दक्षिण दिल्ली। हजरत निजामुद्दीन थाना क्षेत्र में भोगल फ्लाइओवर के समीप कैब चालक की हत्या करने वाले मुख्य आरोपित 19 वर्षीय इमरान उर्फ पनवाड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले के सह आरोपित तीन नाबालिगों को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू, छीनी गई कार और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पुलिस के मुताबिक तीन दिसंबर 2025 की सुबह पीसीआर को सूचना मिली थी कि भोगल फ्लाइओवर के निकट शौचालय के सामने एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। उसके शरीर पर चाकू के निशान है। पुलिस को उसकी जेब से मिले कुछ कागजों से उसकी पहचान कुलदीप निवासी जोरियम अयोध्या (उत्तर प्रदेश) पता चली। कुलदीप कैब चालक था।
हत्या की इस वारदात को सुलझाने के लिए ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। करीब 500 से ज्यादा कैमरे से फुटेज निकालकर जांच की गई तो पता चला कि कैब चालक की कार भोगल में ही जैन मंदिर के निकट शौचालय के पास दिखाई दी।
वहीं से कुछ तकनीकी पहलुओं पर जांच करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपित इमरान उर्फ पनवाड़ी को जैन मंदिर के पीछे वाली बस्ती से पकड़ लिया।
पनवाड़ी के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उसके साथ वारदात वाली रात को साथ देने वाले तीन नाबालिगों को भी उनके घरों से पकड़ लिया। आरोपितों ने बताया कि वारदात वाली रात को वे सभी इमरान का जन्मदिन मनाने के बाद इंडिया गेट की तरफ घूमने निकले थे।
शराब के नशे में सड़क पर पेशाब करते समय उनकी बहस कुलदीप से हुई थी। बहस के बाद सभी ने कुलदीप को पीटना शुरू कर दिया। इमरान ने चाकू निकालकर उसे गोद डाला और फिर सभी उसकी कार लेकर वहां से भाग निकले।
यह भी पढ़ें- दुष्कर्म पीड़िता की मां से कमजोर FIR के नाम पर वसूली, 2 लाख की रिश्वत मांग करने वाली महिला सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार |
|