search

सावधान! हैकर्स कर सकते हैं अटैक... Apple-गूगल ने दुनिभर में भेजा स्पाईवेयर हमलों का अलर्ट

Chikheang 2025-12-6 04:39:20 views 1262
  

Apple-गूगल की साइबर हमले की चेतावनी



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Apple और गूगल ने पूरी दुनिया में अपने यूजर्स को नए साइबर हमलों के प्रति सावधान रहने के लिए आगाह किया है। कंपनियों ने नए नोटिफिकेशन जारी कहा है कि यूजर्स के डिवाइस पर सरकार समर्थित हैकर हमला करके उनमें सर्विलांस का खतरा पैदा कर सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Apple ने हैकिंग गतिविधि के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी और इन साइबर हमलों के पीछे कौन है, ये भी नहीं बताया। हालांकि, एप्पल ने कहा कि अब तक हमने कुल 150 से ज्यादा देशों के यूजर्स को सूचित किया है।

इसके बाद गूगल ने जारी नोटिफिकेशन में कहा कि यूजर्स की डिवाइस में \“इंटेलेक्सा स्पाईवेयर\“ भेजे जाने का खतरा बढ़ रहा है। पाकिस्तान, कजाखस्तान, अंगोला, मिस्त्र, उज्बेकिस्तान, सऊदी अरब और ताजिकिस्तान सहित तमाम देशों के सैकड़ों डिवाइस में ये स्पाईवेयर पहुंच चुका है।

गूगल ने अपनी घोषणा में कहा कि इंटेलेक्सा एक साइबर खुफिया कंपनी है, जिस पर अमेरिकी सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है। हालांकि, ये कंपनी प्रतिबंधों को धता बताकर तेजी से अपना विकास कर रही है।

(न्यूज एजेंसी रायटर के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168978