search

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरान का शक्ति प्रदर्शन, युद्धाभ्यास में दागी कई बैलेस्टिक-क्रूज मिसाइलें

Chikheang 2025-12-6 03:39:31 views 1243
  

स्ट्रेट आफ होर्मुज के पास ईरान का शक्ति प्रदर्शनफाइल फोरो रायटर्स



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड की नौसेना ने शुक्रवार को स्ट्रेट आफ होर्मुज के नजदीक समुद्र की खाड़ी में सैन्य अभ्यास किया। इस दौरान समुद्र के बीच और तटवर्ती इलाकों में बनाए गए लक्ष्यों को बैलेस्टिक मिसाइलों और क्रूज मिसाइलों से भेदा गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ईरान ने कहा है कि उसने यह अभ्यास विदेशी धमकियों से मुकाबले की तैयारियों के तहत किया है। इससे पहले ईरान ने अपने पूर्वी अजरबैजान प्रांत में आतंकवाद के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का अभ्यास किया था। उस अभ्यास में शंघाई सहयोग संगठन के सहयोगी देशों ने भी हिस्सा लिया था।
ईरान का होर्मुज के पास सैन्य अभ्यास

इन दोनों अभ्यासों के जरिये ईरान बैर भाव रखने वाले पड़ोसी देशों और दुश्मनों को संदेश दिया था कि उनके किसी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। ये युद्धाभ्यास इजरायल और ईरान के बीच जून में हुए 12 दिन के हवाई युद्ध के मद्देनजर भी महत्वपूर्ण हैं। उस युद्ध में अमेरिका ने शामिल होकर ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी की थी।
बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों का प्रदर्शन

ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया है कि शुक्रवार के युद्धाभ्यास में कद्र 110, कद्र 380, कद्र 360 क्रूज मिसाइलों और 303 बैलेस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। ओमान की खाड़ी में हुए इस अभ्यास में दुश्मन के छद्म ठिकानों को निशाना बनाया गया।

मीडिया ने बताया है कि इस अभ्यास में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस का भी इस्तेमाल हुआ। इसके जरिये हमने अपनी प्रतिरोध की ताकत को प्रदर्शित किया।

(न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168966