search

गाजियाबाद में CM योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं बड़ी बैठक, इस दिन हो सकती है मेरठ मंडल की समीक्षा

cy520520 2025-12-6 03:07:45 views 1263
  

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ दिसंबर को गाजियाबाद आ सकते हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। जल्द ही सीएम के आगमन को लेकर प्रोग्राम भी जारी होने की उम्मीद है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले आनलाइन बैठक में प्रदेश के सभी मंडलों में एसआइआर के कार्यक्रम की समीक्षा बैठक के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आठ दिसंबर को उनके ग़ाज़ियाबाद आने की सूचना है। यहां पर मेरठ मंडल में एसआईआर के कार्य की समीक्षा बैठक कर सकते हैं। इसके बाद वह दिल्ली भी जा सकते हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट संतोष उपाध्याय का कहना है कि आठ दिसंबर को ग़ाज़ियाबाद में सीएम के आगमन को लेकर शासन स्तर से अलर्ट जारी हुआ है, अभी कोई आधिकारिक सूचना नही मिली है।

यह भी पढ़ें- SIR ने किया खुलासा: गाजियाबाद में 59 हजार से अधिक वोटर मिले मृतक, 3.72 लाख दूसरी जगह हुए शिफ्ट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164426