search

तलाक से इनकार का खौफनाक अंजाम, पत्नी ने भाई संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

Chikheang 2025-12-6 03:07:25 views 953
  

थाणे में पत्नी ने कराई पति की हत्या



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के थाणे में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति के तलाक न देने पर उसकी अपने भाई से हत्या करा दी। पुलिस ने इस मामले में महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कर्नाटक के बेल्लारी जिले के रहने वाले टिपन्ना का आंशिक रूप से जला हुआ शव 25 नवंबर को मुंबई-नासिक हाईवे के पास शाहापुर इलाके में मिला था। शरीर काफी हद तक सड़ चुका था।
थाणे में पत्नी ने कराई पति की हत्या

पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर को हसीना के आटो चालक भाई फयाज अपने साथियों के साथ टिपन्ना को बहाने से शाहापुर के जंगल में ले गया और उसकी हत्या कर दी।

आरोपितो ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की, फिर हाईवे के पास फेंक दिया। जांच में पुलिस आरोपितों तक पहुंची और हत्या व सबूत नष्ट करने के मामले में धारा 103(1) और 238 के तहत केस दर्ज किया।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168942