search

बाबरी मस्जिद के नाम पर धरना प्रदर्शन क्यों? अब यह गुजरी हुई बात है: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

LHC0088 2025-12-6 02:11:48 views 1191
  

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी



जागरण संवाददाता, बरेली। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने छह दिसंबर के मुद्दे पर अपना बयान जारी किया है। मीडिया को जारी वीडियो बयान में उन्होंने कहा है कि साल भर में एक बार छह दिसंबर आता है, जब यह दिन आता है तो भारत के मुसलमानों का दिल दुखदाई हो जाता है, यह दिन हमारे लिए बहुत ही अफसोसनाक व दुख का दिन है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मगर हमने यह ऐलान किया था कि सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आएगा उसे हम मानेंगे। फैसला आया कि बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि के हवाले कर दी गई और उसके एवज में मस्जिद के लिए जगह दी गई। पूरे भारत में तमाम मुसलमानों ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वीकार किया।

मगर इसके बाद भी जब छह दिसंबर आता है तो यादें ताजा हो जाती हैं और जख्म हरे हो जाते हैं। भारत के तमाम मुृसलमानों से अपील है कि अमन व शांति बनाए रखें, बाबरी मस्जिद के नाम पर कोई धरना प्रदर्शन की कोई जरूरत नहीं है।

इसलिए अब यह गुजरी हुई बातें हो गई हैं, नए सिरे से हमें आगे बढना व तरक्की करना है। पैगंबर साहब ने पूरी दुनिया को अमन व शांति का पैगाम दिया, उसी पर हमें अमल करना है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166833