search

श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने बढ़ाया हाथ, चक्रवात प्रभावित इलाकों में बनाया फील्ड अस्पताल

deltin33 2025-12-6 02:11:33 views 1184
  

भारत ने श्रीलंका में फील्ड अस्पताल बनाया



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने श्रीलंका के लिए चलाए जा रहे आपरेशन सागर बंधु के तहत इस देश के चक्रवात प्रभावित इलाके में एक फील्ड अस्पताल स्थापित किया है, जहां भारतीय चिकित्सा टीमें लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा कर रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह देश चक्रवात दितवाह से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारत इस मुश्किल घड़ी में अपने इस पड़ोसी देश के लिए लगातार राहत सामग्री मुहैया करा रहा है। एक दिन पहले भारत ने सचल माड्यूलर ब्रिज सिस्टम और सैकड़ों जल शोधन इकाइयां भेजी थीं।
भारत ने श्रीलंका में फील्ड अस्पताल बनाया

कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि श्रीलंका में कैंडी के समीप महियांगनया में फील्ड अस्पताल तैयार किया गया है।

यह अस्पताल उन लोगों की सहायता कर रहा है, जो चक्रवात प्रभावित हैं। पीटीआई के अनुसार, श्रीलंका में एनडीआरएफ का चक्रवात प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान पूरा हो गया और टीम स्वदेश के लिए रवाना हो गई।
एनडीआरएफ का बचाव अभियान पूरा

भारतीय उच्चायोग ने बताया कि श्रीलंका की मदद के लिए सबसे पहले भारत ने हाथ बढ़ाया और 29 नवंबर को एनडीआरएफ के 80 जवानों का दल पहुंचा था।

इधर, भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने श्रीलंका के आवास एवं निर्माण मंत्री सुशील रण¨सघे से मुलाकात की और पुनर्निर्माण और पुनर्वास प्रयासों पर चर्चा की। श्रीलंका में चक्रवात के चलते हुई भारी वर्षा और भूस्खलन के चलते अब तक करीब 500 लोगों की जान गई है।

(न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477856