search

Buxar Railway Station: सरकार बदलेगी बक्सर रेलवे स्टेशन का नाम? सांसद भीम सिंह ने रख दी ये डिमांड

LHC0088 2025-12-6 02:10:44 views 1236
  



राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा सांसद डॉ. भीम सिंह ने शुक्रवार को पूरक प्रश्न के माध्यम से प्रश्नकाल में बक्सर स्टेशन की ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला। राज्यसभा में कहा कि बक्सर वह स्थान है जहां से भगवान राम ने महर्षि विश्वामित्र के नेतृत्व में राक्षसों के विरुद्ध अभियान चलाया था। ताड़का का वध किया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऐसी स्थिति में उन्होंने बक्सर स्टेशन का नाम महर्षि विश्वामित्र के नाम पर रखे जाने की मांग की सरकार से की। साथ ही सदन का ध्यान आकृष्ट किया।

डॉ. सिंह की मांग पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बक्सर की पौराणिकता को स्वीकार करते हुए कहा कि सरकार बक्सर स्टेशन का उन्नयन कर रही है। तत्काल इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है।

वैष्णव ने सदन को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं बक्सर स्टेशन के पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व को लेकर विशेष रूप सजावट बल दे रहे हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166833