search

6th December Alert: श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र छावनी में बदला, हर जगह पुलिस तैनात; आने जाने वालों की हो रही जांच

deltin33 2025-12-6 00:40:07 views 1254
  

6th December Alert: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।



जागरण संवाददाता, मथुरा। सामाजिक संगठनों द्वारा 6 December को शौर्य दिवस मनाने की घोषणा के बाद पूरे जिले में अलर्ट है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

शुक्रवार को जुमे की नमाज के कारण पूरे क्षेत्र में पीएसी और पुलिस बल तैनात रहा। कड़ी चौकसी के बीच नमाजी ईदगाह पहुंचे। शुक्रवार शाम से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई भी अवांछनीय तत्व ईदगाह तक न पहुंच पाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। 150 से अधिक लोगों को पुलिस पहले ही शांतिभंग में पाबंद कर चुकी है।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह की पहले से ही तीन स्तरीय सुरक्षा होती है। छह दिसंबर को लेकर पूरे आगरा रेंज से सात सौ अतिरिक्त पुलिसकर्मी मंगाए गए हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के कारण पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

शाम को चौकसी और बढ़ गई। शनिवार सुबह ईदगाह और जन्मस्थान जाने वाले रास्तों पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम होंगे। कई स्थानों पर चेकिंग होगी। आसपास के घरों में छतों पर पुलिस बल तैनात किया जा रहा है, वहीं ड्रोन से भी पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।

यहां शुक्रवार को आधा दर्जन पुलिस थानों के साथ ही पीएसी के जवान तैनात रहे। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, एसपी यातायात मनोज कुमार यादव और एसपी सुरक्षा राजकुमार अग्रवाल पुलिस बल के साथ हर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रहे।

असामाजिकतत्वों की छानबीन के लिए आसपास के क्षेत्रों में होटल, गेस्टहाउस और धर्मशाला में भी तलाशी अभियान चलाया गया है। वहीं सड़कों पर भी वाहनोें की चेकिंग की जा रही है। डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने भी निगरानी कर रहे हैं।

एसएसपी ने बताया कि कहा कि किसी भी प्रकार के उपद्रव, भड़काऊ भाषण या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- विधवा से बनाए कई साल तक शारीरिक संबंध, फिर चुपके से करने लगा दूसरी से शादी; पुलिस देख भागा दूल्हा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477838