search
 Forgot password?
 Register now
search

वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा की तबीयत स्थिर, फेफड़ों का संक्रमण नियंत्रण में

LHC0088 2025-12-6 00:11:11 views 870
  

जल्द आइसीयू से वार्ड में शिफ्ट किए जाएंगे।  



जागरण संवाददाता, रांची। लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता और पद्म भूषण से सम्मानित कड़िया मुंडा की स्वास्थ्य स्थिति अब स्थिर और बेहतर बताई जा रही है। उन्हें पिछले सप्ताह गुरुवार को राजधानी स्थित आर्किड अस्पताल में अचानक सांस लेने में दिक्कत होने पर भर्ती कराया गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भर्ती होने के बाद उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (आइसीयू) में रखा गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि पल्मोनोलाजिस्ट डा. निशीथ के अनुसार कड़िया मुंडा के फेफड़ों में संक्रमण था, जिसके कारण उन्हें श्वास संबंधी परेशानियां हो रही थीं।

प्राथमिक उपचार और दवाओं के असर से अब संक्रमण में स्पष्ट सुधार देखा जा रहा है। डाक्टरों के अनुसार कि उनकी आक्सीजन की जरूरत कम हो गई है। बताया गया कि स्वास्थ्य में हो रहे सुधार को देखते हुए अगले एक-दो दिनों में उन्हें आइसीयू से वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। अगर यही प्रगति जारी रही तो उन्हें आगामी तीन से चार दिनों में अस्पताल से छुट्टी भी दी जा सकती है।

कड़िया मुंडा की बीमारी की खबर फैलने के बाद लगातार उनके शुभचिंतक और समर्थक अस्पताल में पहुंचकर कुशलक्षेम ले रहे हैं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।
कड़िया मुंडा को जानें-

कड़िया मुंडा भारतीय राजनीति की एक बड़ी और सम्मानित हस्ती हैं। उनका सार्वजनिक जीवन और जनजातीय समुदायों के लिए उनका योगदान उन्हें खास बनाता है।

  • मूल स्थान और पहचान: वह झारखंड के आदिवासी समुदाय से आते हैं और उन्होंने जनजातीय हितों तथा उनके अधिकारों के लिए लंबे समय तक काम किया है।
  • राजनीतिक करियर: वह भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा में कई महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं।
  • लोकसभा उपाध्यक्ष: 15वीं लोकसभा (2009-2014) के दौरान उन्होंने लोकसभा के उपाध्यक्ष का पद संभाला था।
  • केंद्रीय मंत्री: वह अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में भी विभिन्न मंत्रालयों में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
  • सांसद: वह झारखंड के खूंटी लोकसभा क्षेत्र से कई बार सांसद चुने गए हैं।
  • पुरस्कार: सार्वजनिक जीवन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया है, जो देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152967

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com