search

पिता की अस्थियां विर्सजित करने नासिक जाना था..... मैसेज न मेल , कानपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो Indigo फ्लाइट रद्द

deltin33 2025-12-5 22:38:59 views 718
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। न्यू एयरपोर्ट पर शुक्रवार को पहुंचे यात्रियों को जब इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने की जानकारी मिली तो उनकी पैरों तले से मानो जमीन खिसक गई हो। इसपर उन्होंने कंपनी के काउंटर पर संपर्क किया। जहां पर इसका कारण यात्रियों से साफ नहीं किया गया। बोला गया सारी, इसपर यात्रियों ने पहले से कोई मैसेज, ई मेल या काल न आने की लापरवाही पर आपत्ति दर्ज कराई। साथ ही उन्होंने यात्रा के दूसरे विकल्प देने या होटल में ठहराने के इंतजाम कराने की बात कही। तो काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों ने सभी से सारी कहकर इनकार कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

मामले में बढ़ी नोकझोंक पर लोगों ने उन्हें उच्च अधिकारियों से संपर्क कराने की बात कही। लेकिन , वह कुछ भी करने या कहने तो तैयार नहीं थे। इस दौरान बांदा से पांच हजार की कैब कर पति संग मुंबई को जाने को पहुंची महिला ने जमकर हंगामा कर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। साथ ही अपने नुकसान के साथ अन्य फ्लाइट से भिजवाने को बार - बार कहती रहीं। मामला गर्म होता देख विमान कंपनी कंर्मियों ने उनपर दबाब बनाने के लिए सीआईएसएफ कर्मियों को फोन कर बुलाया। साथ ही सभी का वीडियो बनाने लगे।

  

इसपर मौजूद लोग और भड़क गए। यह हंगामा एयरपोर्ट के कंपनी काउंटर पहुंचने वाला हर यात्री करता रहा। इसे हड़बड़ाए कर्मियों ने आने वाले यात्रियों को फ्लाइट रद्द होने का मेल, मैसेज करने शुरू कर दिए। इससे उनकी लापरवाही की पुष्टि हो गई। हंगामा कर रहे यात्रियों ने कंपनी की इस अव्यवस्था पर जीरो रेटिंग मिलने की बात कही। साथ ही सरकार से कार्रवाई की मांग की।

  

शहर से शुक्रवार को दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद की फ्लाइट क्रू की कमी और चेक इन सिस्टम में आई तकनीकी समस्या के कारण रद्द हो गईं। लेकिन, इंडिगो ने सफर करने वालों से इस समस्या को साझा नहीं किया। न्यू एयरपोर्ट में हैदराबाद की फ्लाइट दोपहर 12:45 लैंड होती है। वहीं, 1:20 बजे टेफआफ होती है। इसी तरह दिल्ली 2 बजे आकर 2:40 बजे उड़ान भरती है। इसके साथ तीसरी मुंबई से आने वाली की दोपहर 2:35 बजे लैडिंग होती है, इसके बाद यह 3.15 बजे उड़ती है। इस अपनी प्लाइट के अनुसार यात्री निर्धारित समय के पहले वहां पहुंचने लगे। जिन्हें वहां पर फ्लाइट न आने का पता चला।


यात्रियों की परेशानी, उनकी ही जुबानी

यहां पहुंचे बेंगलुरू निवासी संजय कुमार खेमानी ने बताया कि वह गुरुवार को पनकी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। यहां रुकने की जगह भी नहीं है। दूसरी एयरलाइंस का 40 से 45 हजार रुपये किराया है। काफी कहने के बाद अब उन्हें दिल्ली से 8 दिसंबर को इंदौर शाम करीब पांच बजे बैंगलुरू के लिए बैठूगा। लेकिन यहां दिल्ली बस या किसी अन्य माध्यम से पहुंचगा। कंपनी की रेटिंग को जीरो स्टार देना चाहिए। शहर के केशवपुरम निवासी मसवानपुर प्राइमरी स्कूल की प्रिसिंपल लीना सक्सेना ने बताया कि उन्हे अपने पति संजीव के साथ मुंबई जाना था। वहां नासिक। जहां पर वह फादर इन ला की अस्थियां विसर्जित करनी थी। लेकिन, यहां कोई सही जवाब भी नहीं दे रहे हैं। अब समझ नहीं आ रहा है कि क्या करूं।

  
शेड्यूल में भी इसका कोई अपडेट नहीं

शहर के बर्रा निवासी विकास पाल ने बताया कि उन्हें दुबई जाना था, मुंबई की उनकी रात को कनेक्टिंग फ्लाईट थी। लेकिन, इन्होंने सब चौपट कर दिया। उड़ान निरस्त होने की कोई जानकारी भी नहीं दी। अब यहां पर आकर पता चला। वहीं, बांदा निवासी विक्रम गौतम मुंबई में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह शुक्रवार को अपनी पत्नी मोनी गौतम के साथ टैक्सी से न्यू एयरपोर्ट पहुंचे। बताया कि यह टैक्सी 5 हजार रुपये में आई है। अब यहां पर जाने की फ्लाइट नहीं जा रही है। जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। यहां उनकी पत्नी मोनी ने कंपनी के लोगों से कहा की क्या एकदम से फ्लाइट निरस्त हो गई, उनके शेड्यूल में भी इसका कोई अपडेट नहीं मिला। साथ ही कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं है। अब दूसरी एयरलाइंस के टिकट 45-50 हजार रुपये के हैं। यह टिकट उन्होंने ग्यारह हजार रुपये में कराए थे। मोनी से कंपनी के लोगों ने सारी कहा तो, तो सोनी बोली सारी अपने पास रखे। बस हमें मुंबई भिजवा दें। उनसे कंपनी ने 8 दिसंबर की टिकट या फिर रिफंड लेने की बात कही। तो उन्होंने कहा की वह उनकी टैक्सी का किराया दें, या फिर उन्हें शहर में किसी होटल में रुकने का इंतजाम करें।

  
फ्लाइट निरस्त, अब कहां रुकें

वहीं , शहर के रेडीमेड कारोबारी सिविल लाइंस निवासी रहमान ने बताया कि उन्हें दिल्ली से श्री नगर जाना था। जब टैक्सी से एयरपोर्ट पर उतरा तब मैसेज फ्लाइट निरस्त होने का मैसेज आया। हैदराबाद निवासी भीम शंकर ने बताया कि वह किसी काम से शहर आए थे। उन्हें अब हैदराबाद जाना था। करीब एक बजे की फ्लाइट थी , उनके पास 11:45 को फोन आया ता, कि फ्लाइट कैंसल हो गया। फिर अंदर पहुंचे तो बताकर लखनऊ से हैदराबाद का टिकट दे दिया। वहीं दूसरी एयरलाइंस की फ्लाइट का 60 से 70 हजार रुपये किराया है, इतना पैसा कहां से लाएगा। अभी कैब से लखनऊ जा रहा हू, सुबह से ट्रेन पकड़कर हैदराबाद जाऊगा। बोले कि गवर्नमेट देखो, इतना पैसा हम कहा से लाएगा। वहीं यशोदा नगर निवासी मृदुल दीक्षित ने बताया कि वह इंडोनेशिया में केमिकल इंजीनियर है। उनकी दिल्ली की फ्लाइट थी, जहां से उन्हें दूसरी फ्लाइट से इंडोनेशिया जाना था। यहां काउंटर पर भी कोई नहीं है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477737