search

Indigo के संकट से हवाई सफर कई गुना महंगा, Chandigarh to Bengaluru रूट पर किराया 65 हजार पार

Chikheang 2025-12-5 22:38:57 views 648
  

इंडिगो की फ्लाइट्स रद होने से अन्य एअरलाइंस ने बढ़ाया किराया।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। इंडिगो की उड़ानें रद होने से यात्रियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। क्योंकि अन्य एअरलाइंस ने किराया कई गुना बढ़ा दिया गया है। चंडीगढ़–बेंगलुरू रूट पर एक तरफ का किराया 65000 रुपये तक पहुंच चुका है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शनिवार की यात्रा के लिए एअर इंडिया की टिकट सभी बिक चुकी हैं। समान्य दिनों में यह किराया 6000 से 8000 के बीच रहता है। चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली उड़ानों के किरायों में भी शुक्रवार को जोरदार उछाल दर्ज किया गया।

अलायंस एअर की चंडीगढ़–दिल्ली उड़ान (5.50 बजे) का किराया 9,500 पहुंच गया। दिनों में इंडिगो की इसी रूट पर एकतरफा टिकट 2,500 से 4,000 के बीच रहती है, लेकिन उड़ान रद होने के चलते यात्रियों को अब कई गुना अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। चंडीगढ़ से मुंबई का किराया भी 50 हजार पार पहुंच गया है।
वीकेंड बुकिंग में भी लगातार उछाल

बुकिंग प्लेटफार्म्स के अनुसार रविवार तक किराया ऊंचा बने रहने के संकेत हैं। चंडीगढ़–दिल्ली रूट पर एअर इंडिया का किराया अभी भी 16,000 के आसपास है। शुक्रवार को इंडिगो की कोई अन्य निर्धारित उड़ान उपलब्ध न होने के कारण आने वाले वीकेंड के लिए भी सभी रूटों पर किराए बेहद महंगे हैं।
ट्रैवल एजेंट का दावा, किराये और बढ़ेंगे

चंडीगढ़ के ट्रैवल एजेंट पवन कुमार के अनुसार, इंडिगो देश की सबसे बड़ी घरेलू एअरलाइन है। उसके आपरेशन प्रभावित होने से दूसरे कैरियर्स ने कीमतें बढ़ा दी हैं। अगले दो–तीन दिन तक यही स्थिति रहेगी। सोमवार के लिए कुछ सामान्य किराए दिख रहे हैं, लेकिन मौजूदा हालात देखकर लगता है कि ये कीमतें आने वाले घंटों में फिर बढ़ सकती हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168874