search

इंडिगो मामले में सरकार ने दिए हाई-लेवल जांच के आदेश, तय होगी जवाबदेही; कार्रवाई की तैयारी

LHC0088 2025-12-5 22:10:22 views 1165
  

इंडिगो मामले में हाई-लेवल जांच के आदेश। (Indigo X Handle)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में इंडियों की फ्लाइट में रुकावट पर मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने कहा है कि भारत सरकार ने इंडिगो की सर्विस में आई रुकावट की हाई-लेवल जांच कराने का फैसला किया है।

मिनिस्ट्री ने कहा कि जांच में यह पता लगाया जाएगा कि इंडिगो में क्या गलत हुआ, जहां भी जरूरी होगा वहां जवाबदेही तय की जाएगी और सही कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में ऐसी रुकावटों को रोकने के लिए उपाय सुझाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को दोबारा ऐसी मुश्किलों का सामना न करना पड़े। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
DGCA के फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशंस ऑर्डर पर रोक

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि DGCA के फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशंस (FDTL) ऑर्डर को तुरंत असर से रोक दिया गया है। एयर सेफ्टी से कोई समझौता किए बिना, यह फैसला पूरी तरह से यात्रियों के हित में लिया गया है, खासकर सीनियर सिटीजन, स्टूडेंट्स, मरीजों और अन्य लोगों के लिए जो जरूरी जरूरतों के लिए समय पर हवाई यात्रा पर निर्भर हैं।

इसके अलावा, यह पक्का करने के लिए कई ऑपरेशनल कदम उठाए गए हैं कि सामान्य एयरलाइन सेवाएं जल्द से जल्द बहाल हों और यात्रियों को होने वाली परेशानी काफी कम हो।

इन निर्देशों को तुरंत लागू करने के आधार पर, हमें उम्मीद है कि फ्लाइट शेड्यूल कल तक स्थिर होने लगेंगे और सामान्य हो जाएंगे। हमें उम्मीद है कि अगले तीन दिनों के भीतर सेवाओं की पूरी बहाली हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: न रेंज रोवर और न मर्सिडीज.. पीएम मोदी ने पुतिन के साथ सवारी के लिए फॉर्च्यूनर ही क्यों चुनी?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166833