search

अंधविश्वास की भेंट चढ़ी 65 वर्षीया महिला, 4 दिन बाद पत्थर खदान से मिला कटा सिर; डायन बताकर हत्या का आरोप

LHC0088 2025-12-5 20:38:09 views 624
  

डायन बताकर हत्या का आरोप



संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर)। देवघर जिले के मधुपुर प्रखंड के मिसरना गांव में चार दिनों पहले 65 वर्षीय महिला की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। चार दिनों पहले पत्थर खदान से महिला का सिर कटा धड़ बरामद हुआ था। इसके बाद से ही पुलिस महिला के सिर की तलाश कर रही थी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गुरुवार को गौरी पहाड़ी के ही एक अन्य पत्थर खदान में ही महिला का सिर पानी में उतराता दिखाई दिया। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर सिर को बाहर निकाला। शुक्रवार को सिर को मेडिकल जांच के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा जाएगा।  
अंधविश्वास के कारण महिला की हत्या

पहले दिन से ही यह आशंका जताई जा रही है कि अंधविश्वास के कारण महिला की हत्या की गई है। महिला के परिवार के लोगों ने इस आशय की प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।  

पुलिस का कहना है कि ग्रामीण सहयोग नहीं कर रहे हैं, जबकि आरोपित अपने घरों से फरार हो चुके हैं। कई थानों की पुलिस मिलकर छापेमारी चला रही है। पूछताछ के लिए चार पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया गया है।  

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि गांव के एक किशोर की मौत होने के बाद कुछ लोग महिला पर डायन होने का आरोप लगाते हुए उसे जबरन घर से खींच कर ले गए और सिर काटकर हत्या कर दी। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166833